दुर्ग, भिलाई।
असल बात न्यूज़।।
छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग को कर्मियों के संदिग्ध आचरण एवं कर्तव्य विमुखता की कठिन समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के द्वारा ऐसे मामलों में पूर्व में भी कार्रवाई की गई है। इन्हीं आरोपों के चलते दुर्ग जिले में एक आरक्षक को आज निलंबित करना पड़ा है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के द्वारा मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए इसमें कार्यवाही की गई है और आदेश जारी किया गया है। निलंबन का आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त आरक्षक उपेंद्र कुमार थाना वैशाली नगर में पदस्थ था। उसे संदिग्ध आचरण एवं कर्तव्य विमुखता का दोषी पाया गया है। उसे निलंबन अवधि में निर्वाह वेतन एवम भत्ता की पात्रता रहेगी।