अवैध हुक्का बारों के खिलाफ पुलिस की धड़ाधड़ कार्रवाई, दो हुक्का बार सील बंद, संचालको और मालिकों के खिलाफ कार्रवाई

 दुर्ग ।

असल बात न्यूज़।। 

जिला पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। बीती रात एक के बाद एक, दो अवैध हुक्का बारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि रेड में पुलिस को भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्रियां मिली है जिसके बाद इन अवैध वालों को सील बंद कर दिया गया है।

बीती रात लगातार रेड की कार्रवाई में पहले सीजी प्राइड के नाम से चल रहे अवैध हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां पुलिस को बड़ी मात्रा में हुक्का पॉट, फ्लेवर और कोयले का ज़ख़ीरा मिला। यहां बड़ी सफलता मिलने के बाद उत्साहित पुलिस की टीम ने  सर्किल लाउंज, बघेरा में रेड मारा। जानकारी के अनुसार वहां से भी बड़ी मात्रा में हुक्का पॉट, फ्लेवर और कोयले का ज़ख़ीरा बरामद किया गया है।

 संचालक सर्कल लौंज अंकित वैष्णव पिता मनोहर वैष्णव उम्र 29 वर्ष पता बी 9 खंडेलवाल कॉलोनी दुर्ग को पकड़ लिया गया है।

वहीं अवैध हुक्का बार संचालन के आरोप में  सीजी प्राइड के मालिक हरीश तलरेजा so स्व पिंजोंमल तलरेजा उम्र 54 साकिन 23/2 युको बैंक के सामने नेहरू नगर भिलाई और मैनेजर सीजी प्राइड शेख  मोहसिन S/O स्व शेख कलीम आयु 32 वर्ष पता राजनांदगांव वार्ड 18 ममता नगर वर्तमान पता पोटिया कला दुर्ग की पकड़ा गया है।


  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता