कांग्रेस राज में भय और भ्रष्टाचार का माहौल -बृजमोहन

 समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत से आगामी चुनाव में हमें जीत जरूर मिलेगी -- सांसद विजय बघेल

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने ली

 भिलाई नगर एवं वैशाली नगर विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा बैठक


भिलाई ।

असल बात न्यूज़।।  

 वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज भिलाई में भिलाई नगर विधानसभा एवं वैशाली नगर विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा बैठक ली। यह बैठक गुरु नानक नगर के गुरुद्वारा हॉल में आयोजित थी।बैठक में उन्होंने मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ प्रभारियों से पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी ली और उनका मार्गदर्शन किया।इस दौरान अपने उद्बोधन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आने वाले 6 महीने तक भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस कर तैयार रहना होगा और प्रत्येक बूथ में मजबूती के साथ खड़े रहकर प्रचंड जीत दर्ज करनी है।

बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस राज आते ही भिलाई सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ में विकास कार्य थम गया हैं। चारों तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार  और माफियाओं का बोलबाला है।

जन भावनाओं के विपरीत प्रदेश की कांग्रेस सरकार बेतरतीब ढंग से चल रही है। ऐसे में इन कांग्रेसियों से अगर पूछ लो कि साढे 4 साल की अपनी कोई एक उपलब्धि बताओ तो वे बगले झांकने लग जाते हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में भय और भ्रष्टाचार का माहौल कैसा है की जनता हलकान परेशान है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जितनी भी योजनाएं बनाई वह सारी योजनाएं धरातल पर आकर फेल हो गई हैं। वही नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार जनता के लिए जितनी भी योजनाएं चला रही है उसमें भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार रोड़े अटका रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 16 लाख ग्रामीण और 40लाख शहरी गरीबों के सिर से भूपेश बघेल ने पक्का मकान छीन लिया है।

इस बैठक में सांसद विजय बघेल ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारी कैसे की जाए उस पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब जनता का विश्वास खो चुकी है। सांसद श्री बघेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हम कार्यकर्ताओं की  मेहनत से  चुनाव जीत रहे हैं थोड़ी और मेहनत कर ले तो आने वाला चुनाव ऐतिहासिक होगा। पहले धान का कटोरा के रूप में जाना जाने वाला छत्तीसगढ़ अब माफियाओं के नाम से जाना जा रहा है 

बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि मन को मजबूत करके चुनावी मैदान में हमें उतरना है। और भाजपा के पक्ष में वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि माउथ पब्लिसिटी जो होती है वह अदृश्य होती है परंतु यही ज्यादा असरकारक है। हमें सकारात्मकता के साथ अपनी पार्टी के विचारों को जनता के सामने रखना है।

पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि जिस तरह युद्ध के मैदान में पैदल सेना की भूमिका महत्वपूर्ण होती है उसी प्रकार चुनावी राजनीति में भी जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है। पार्टी के नेता नौसेना और वायु सेना की तरह सपोर्टिंग होते है। वो आते हैं सभाएं बैठक लेते हैं, माहौल बनाते हैं और चले जाते हैं। परंतु जमीनी मोर्चा कार्यकर्ताओं को ही संभालना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बेहद मजबूत है वह कांग्रेस के कुशासन से भिलाई शहर ही नहीं संपूर्ण छत्तीसगढ़ को मुक्त कराने के लिए आतुर है।

भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने अपने संबोधन में कहा भिलाई नगर विधानसभा और वैशाली नगर विधानसभा का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता दमखम के साथ चुनावी समर में उतरने को तैयार है। पिछले वाले साढ़े 4 सालों में कांग्रेस की सरकार ने जितने भी जनविरोधी काम किए हैं सबका बदला जनता लेने के लिए तत्पर है। जनता की आशीर्वाद से भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की सत्ता को भिलाई से उखाड़ फेंकने तैयार बैठे हैं।

इस बैठक में भिलाई जिला प्रभारी संदीप शर्मा,सह प्रभारी चिमन देशमुख, भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी अमित साहू, वैशाली नगर विधानसभा प्रभारी ओंकार बैस सहित  उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा, राजकुमार राणा, श्रीमती मिथला खिचरिया, रेखाराम बंछोर, मनीष अग्रवाल, अमर सोनकर, महेश वर्मा,महामंत्री योगेंद्र सिंह, प्रेम लाल साहू, राजेश श्रीवास्तव , संदीप अग्रवाल,बिजेंद्र सिंह दिलीप पटेल, उपासना साहू, कीर्ति नायक, के गणपति, विजय जायसवाल,प्रमोद सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, अशोक गुप्ता, रूपराम साहू, एस एन सिंह, गजानंद बंछोर, तिलक राज, राजेंद्र सिंह, विजय शुक्ला, संजय सिंह, बसंत प्रधान, रमेश दादर, रवि कश्यप, सचिन तिवारी, भरत भगवानी, सौरभ साहू, अमित मिश्रा, स्वीटी कौशिक, मोहन देवांगन, सुंदर लाल साहू, द्वारिका चंद्रवंशी, विजेंद्र गुप्ता, राहुल परिहार, प्रकाश गेडाम, प्रदीप चौधरी, विशालदीप नायक सौरभ चटर्जी, सौरभ चटर्जी, रितेश सिंह ठाकुर, विनय सेन, विशाल शाही, मोनिस काले, हर्षल यादव, भूपेश त्रिवेदी, सुभाष पंडित, विनाश प्रधान, नवीन सिंह,हिमालय नायक,जय सिंह राजपूत,अमित साव,सुंदरम इत्यादि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री योगेंद्र सिंह एवं प्रेम लाल साहू द्वारा किया गया।