Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

’गौठान बोडार में आजीविकामूलक गतिविधियों से सम्पन्न हो रहीं समूह की महिलाएं’

  कोरिया.   जिले के गौठानों में विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों के संचालन से समूह की महिलाएं आर्थिक रूप सम्पन्न हो रहीं हैं। इन्हीं गतिविध...

Also Read

 


कोरिया.   जिले के गौठानों में विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों के संचालन से समूह की महिलाएं आर्थिक रूप सम्पन्न हो रहीं हैं। इन्हीं गतिविधियों का जायजा लेने शनिवार को जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता जैन ने विकासखण्ड सोनहत के बोडार गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में गोबर खरीदी की जानकारी ली तथा नियमित रूप से खरीदी जारी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से गौठान में संचालित आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने नवीन गतिविधियों हेतु महिलाओं को प्रेरित किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण कर रहीं माँ रमदईया स्वसहायता समूह की महिलाओं ने श्रीमती जैन को बताया कि उन्होंने अब तक 681.30 क्विंटल खाद का विक्रय किया है, समूह की अध्यक्ष मालती ने बताया कि समूह द्वारा गौठान में बाड़ी का भी कार्य किया जा रहा है यहां उन्होंने वर्तमान में मिर्च, टमाटर, आलू लगाए हैं, जिनके विक्रय से उन्हें 12 हजार का शुध्द लाभ हुआ है। इसी प्रकार गौठान में आराधना तथा गंगा स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मशरूम उत्पादन का कार्य किया जा रहा है।