Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

छत्तीसगढ़ प्रादेशिक युवा संगठन के पंचांग का समारोह पूर्वक विमोचन, सामाजिक गतिविधियों से युवाओं से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान

  भिलाई । असल बात न्यूज़।।  छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के द्वारा प्रकाशित श्री महेश पंचांग का आज यहां एक संक्षिप्त समारोह में ...

Also Read

 भिलाई ।

असल बात न्यूज़।। 

छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के द्वारा प्रकाशित श्री महेश पंचांग का आज यहां एक संक्षिप्त समारोह में संगठन के प्रथम अध्यक्ष पुरुषोत्तम टावरी के द्वारा विमोचन किया गया। इस पंचांग का  हिंदू नव वर्ष के उपलक्षय में प्रकाशन किया गया है जिसमें समाज के साथ हिंदू धर्म एवं संस्कृति के टीज त्योहारों को प्राथमिकता पूर्वक स्थान दिया गया है। उपस्थित सदस्यों ने इस अवसर पर समाज को मजबूत बनाने तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प किया। 

एक समारोह में इस पंचांग का विमोचन किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने संगठन के द्वारा समाज के कल्याण के लिए किए जा रहे हो कार्यों के बारे में जानकारियां दी। वही समाज के विभिन्न समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई। विभिन्न सदस्यों ने समाज में महिलाओं की सक्रियता को बढ़ाने पर जोर दिया। समाज में बेटे बेटियों का विवाह  देर से किए जाने पर से पैदा हो रही परेशानियों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान सदस्यों ने सुझाव दिया कि बेटे बेटियों का अधिकतम 25 वर्ष तक की आयु में विवाह कर दिया जाना चाहिए। वही संगठन में महिला मंडल को सक्रिय करने तथा इसमें बहुओं की सक्रियता बढ़ाने पर भी विभिन्न सुझाव सामने आए। 

वरिष्ठ सदस्य पुरुषोत्तम टावरी ने अपने संबोधन में कहा कि माहेश्वरी समाज सेवा त्याग और सदाचार के साथ सदैव सब के कल्याण के लिए कार्य करता रहा है और हमें अपनी इस परंपरा को हमेशा आगे बढ़ाना है।

कार्यक्रम में  युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश चांडक, अखिल भारतीय महेश्वरी समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार सारड़ा, आनंद बंग, भिलाई अध्यक्ष हर्ष मंत्री, नरेंद्र राठी नितिन माहेश्वरी महिला संगठन प्रदेश मंत्री उर्मिला टावरी, स्वराज लड्ढा, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य मुकेश राठी दुर्ग युवा संगठन सक्रिय सदस्य राहुल राठी, नरेंद्र राठी कोषाध्यक्ष आयुष टावरी, मुकेश राठी दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष हर्ष राठी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रादेशिक कार्यकारिणी सदस्य  भिलाई युवा संगठन अध्यक्ष नितिन माहेश्वरी भिलाई युवा संगठन के रक्त संचार मंत्री रितेश मंत्री,योगेश चांडक दुर्ग सहित समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।