Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

हुक्का के शौक ने अब नजर छिपाने मजबूर कर दिया, अवैध बार में हुक्का पीते 12 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

  बड़ी खबर, हुक्का बार बार रेट, अभी कार्रवाई चल रही है, 12 लोग अवैध रूप से हुक्का पीते पकड़ लिए गए हैं दुर्ग । असल बात न्यूज़।।  कुछ दिन पहल...

Also Read

 बड़ी खबर, हुक्का बार बार रेट, अभी कार्रवाई चल रही है, 12 लोग अवैध रूप से हुक्का पीते पकड़ लिए गए हैं


दुर्ग ।

असल बात न्यूज़।। 

कुछ दिन पहले भिलाई के सूर्या माल में देह व्यापार का बड़ा कांड उजागर हुआ था। उसके बाद रात के लगभग 2:00 बजे नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की गई और दो लोगों को पकड़ा गया। जिला पुलिस के द्वारा ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज इसी तरह के एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से हुक्का बार संचालन करने वाले को पकड़ा गया है।इस मामले में अभी कार्रवाई जारी है। आप सब हमारे साथ बने रहिए। हमें जो ताजा अपडेट मिलता रहेगा, हम आपको तुरंत उपलब्ध कराते रहेंगे। पुलिस ने यहां छापा मारकर बड़ी मात्रा में हुक्का बार, हुक्का फ्लेवर और कोल बरामद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव से मिली जानकारी के अनुसार सीजी प्राइड रस्टोरेंट पर पुलिस का छापा मारा गया है। यहां से अभी तक सात नंग हुक्का पॉट, बड़ी मात्रा में हुक्का फ्लेवर और कोल बरामद किया गया है। पुलिस को यह हुक्का बार अवैध रूप से चलाए जाने की काफी पहले सूचना मिली थी। मामले में अभी अँजोरा पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी है।

ताजा जानकारी के अनुसार यहां से 12 लोग हुक्का पीते हुए पकड़े गये है। मैनेजर को भी पकड़ा गया है। इस बारे में असल बात न्यूज़ के  पास जो ताजा अपडेट आ रहा है उसे हम आपको उपलब्ध कराते रहेंगे।