चिंताजनक स्थिति,दो समुदायों के लोगों के विवाद में एक की जान गई

 रायपुर, दुर्ग।

असल बात न्यूज़।।  

छत्तीसगढ़ राज्य में समुदायों के लोगों के बीच लड़ाई विवाद से चिंताजनक स्थिति निर्मित होती जा रही है। बेमेतरा जिले में दो समुदाय के बीच झगड़ा होने से एक व्यक्ति की जान चली जाने की खबर आ रही है। खबर है कि यह लव जिहाद का मामला है जिसके बाद नौबत दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट तक पहुंच गई। उल्लेखनीय है कि राज्य के कुछ और जिलों में भी लव जिहाद के मामले सामने आए हैं जिन्हें पुलिस ने किसी तरह से शांत कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या की खबर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस वहां पहुंची तो अपराधिक तत्वों ने पुलिस टीम पर भी पथराव और हमला कर दिया। मामले में चार लोगों के घायल होने की भी खबर है।मामला भड़क जाने के बाद वहां बाहर से भी फोर्स बुलाई जा रही है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि प्रकरण में हत्यारो की गिरफ्तारी हो पाई है कि नहीं। कबीरधाम जिले के बाद यह उससे लगे हुए जिले में दो समुदाय के लोगों के बीच झगड़ा भड़कता हुआ दिख रहा है। फिलहाल शासन प्रशासन के द्वारा बताया गया है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।


बेमेतरा मे दो समुदायों के बीच हुए विवाद में एक की मौत हो गई जिसके बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। घटना साजा थाना क्षेत्र के बिरामपुर की बताई जा रही है। यह भी खबर है किस गांव में लव जिहाद के मामले की वजह से  पहले से तनाव व्याप्त रहा है।

बताया जा रहा है कि दो बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो समुदाय के लोग आपस में भीड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक विशेष समुदाय के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में एक की मौत हो गई है। वहीं चार अन्य घायल है।

संभाग आयुक्त दुर्ग महादेव कावरे ने असल बात न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया है कि अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक वहां पहुंच गए हैं। बेमेतरा के कलेक्टर भी मौके पर हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। यह दोपहर की घटना है।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बेमेतरा पुलिस की टीम पहुंची तो आरोपियों ने उन पर भी पथराव कर दिया। घटना में पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को चोट आई है।

खबर है, इलाके में पहले से लव जिहाद के एक मामले की वजह से दो पक्षों में तनाव की स्थिति थी। हिंदू लड़की की मुस्लिम लड़के से शादी को लेकर भाजपा और बजरंग दल के लोग भी वहां पहुंचे थे।

बहरहाल, स्थिति तनावपूर्ण मगर नियंत्रण में है। सरकार ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिया है। बेमेतरा एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में फोर्स भेजी जा रही हैं।