Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय, भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर के बाहर प्रदर्शन पत्थरबाजी काली स्याही फेंकने और एक अन्य मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफ आई आर

रायपुर । असल बात न्यूज़।।  मोदी सरनेम पर टिप्पणी और राहुल गांधी को कोर्ट के द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में भी राजनीति सरगर्म होत...

Also Read

रायपुर ।

असल बात न्यूज़।। 

मोदी सरनेम पर टिप्पणी और राहुल गांधी को कोर्ट के द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में भी राजनीति सरगर्म होती दिख रही है। इस घटना को लेकर कल राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय और एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन, पत्थरबाजी और काली स्याही फेंकने के मामले में  पुलिस ने देर रात अलग-अलग अपराध कायम कर लिया है। इस मामले में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने शिकायती आवेदन दिया है। वहीं पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की करने चोट पहुंचाने के मामले में भी अपराध कायम किया गया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद राजीव गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद उत्तेजित  कांग्रेस कार्यकर्ता  कल दोपहर में  भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर के बाहर पहुंच गए। वहां विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन के दौरान कार्यालय पर काली स्याही फेंकने और गाली गलौज की घटना हुई। इस मामले में भाजपा के आवेदन पर थाना मौदहापारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध FIR दर्ज की गई है।

इसी के बाद कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाज़ी करने की घटना हुई है। आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान वहां पत्थरबाजी की।इस प्रदर्शन से कार्यालय में हुई क्षति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगी चोट इत्यादि के आवेदन पर थाना खम्हारडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की गई है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की करने, चोट पहुँचाने पर पुलिस के आवेदन पर थाना खम्हारडीह में प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध FIR दर्ज़ की गई है।

राजीव भवन में प्रदर्शन के पश्चात् प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा वहाँ से हटाने के पश्चात् कुछ प्रदर्शनकारी शंकर नगर चौक पर बैठ गये थे। कुछ लोगों को वहाँ से उठाकर पुलिस बस में ले ज़ाया जा रहा था। आरोग्य हॉस्पिटल के पास प्रदर्शनकारियों के द्वारा पुलिस बस में तोड़फोड़ की गई। घटना पर थाना सिविल लाइंस में FIR दर्ज़ की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भाजपाईयो का हमला बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बड़ी संख्या में भाजपाई नुकीले पत्थर और धारदार हथियार, लाठी डंडा लेकर हमला करने आये थे। राजीव भवन पर पथराव किया गया जिससे राजीव भवन की खिड़कियों के कांच टूट गये, गेट पर लगा लेम्पपोस्ट टूट गया, राजीव भवन में उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को चोटे भी आई। यह भाजपा का आतातायी और अतिवादी चरित्र है। प्रजातंत्र में विरोध की अपनी मर्यादा होती है, हिंसक प्रदर्शन सर्वथा अस्वीकार्य है। भाजपाईयों ने सारी मर्यादाओं को तार-तार कर कांग्रेस मुख्यालय पर हमला बोला। कांग्रेस जनों ने भाजपा के इस आतंकी व्यवहार के समय अपना संयम नहीं खोया, इसलिये अप्रिय स्थिति निर्मित होने से बच गयी।


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का चरित्र पूरे देश में अलोकतांत्रिक और असहिष्णु हो गया है, अपने खिलाफ उठने वाली आवाज का दमन करने भाजपाई किसी भी स्तर तक गिर सकते है। राहुल गांधी आम आदमी की आवाज उठा रहे हैं, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं को लेकर राहुल गांधी लगातार मुखर है। मोदी के मित्र अडानी के घोटालों की जांच की मांग संसद में करते है तो उनका माइक बंद कर दिया गया। अदालत के फैसले में अपील का इंतजार किये बिना उनकी सदस्यता रद्द कर दी गयी ताकि उनकी आवाज संसद में न उठ सके। जब राहुल गांधी की सदस्य रद्द करने के खिलाफ आवाज उठती है तो भाजपाई गुंडे कांग्रेस भवन पर हमला करते है।

इधर प्रदेश भाजपा की ओर से कहा गया है कि सांसद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद Congress कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए शर्मनाक कृत्य किया है।NSUI और कांग्रेस नेताओ का शर्मनाक कृत्य  भाजपा जिला कार्यालय पर किया हमला भाजपा नेताओ की तस्वीरों पर कालिख पोती।लेकिन vahan लोकतंत्र के हत्यारों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मुकाबला किया.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता का सर फूट गया है अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।

पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में कांग्रेसियों द्वारा कालीख फेकने एवं मारपीट करने की घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि राहुल गांधी को सजा न्यायालय ने दी है। सदस्यता खत्म लोकसभा ने की है। तो उसके लिए उनको लड़ाई लड़ना है तो न्यायालय की लड़ाई लड़े। लोकसभा की लड़ाई लड़े।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक मामले में नही आज सात मामलों में वो जमानत पर चल रहे है। अगर वह हमेशा कानून विरुद्ध इस प्रकार का काम करेंगे और न्यायालय उनको सजा देगा ही।राहुल गांधी ने स्वयं 5 साल की सजा होने पर सदस्यता समाप्त करने वाला अध्यादेश फाड़कर फेंका था। आज वह अध्यादेश होता तो शायद राहुल गांधी की सदस्यता बच जाती। अपनी ही करनी का फल भुगत रहे हैं ।