Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर होने जा रही है भर्ती

        दुर्ग । असल बात न्यूज़।।  दुर्ग जिले के  स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में   प्रतिनियुक्ति पर भर्ती  होने जा र...

Also Read

 

     दुर्ग ।

असल बात न्यूज़।। 

दुर्ग जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर भर्ती होने जा रही है।शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय दोनों वर्ग के विभिन्न पदों पर भर्ती हो रही है। इसके लिए इच्छुक आवेदक आगामी 28 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

  जिले में अभी कुल 21 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित है।इन में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति भर्ती हेतु उक्त विद्यालयों में अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के रिक्त पदों की पूर्ति की जा रही है।इसके लिए  इच्छुक आवेदकों से  28 मार्च 2023 समय शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं।

 आवेदक अपना आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, जिला पंचायत दुर्ग के सामने जी.ई.रोड, दुर्ग पिन कोड 491001 के पते पर भेज सकते हैं। सीधे निर्धारित तिथि एवं समयसीमा पश्चात् आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दुर्ग जिले के वेबसाईट durg.gov.in का अवलोकन करें।