नकली नोट चलाने वाले गिरोह सक्रिय,18,500/- रूपये मूल्य का नकली नोट बरामद, कहां से लाया यह नकली नोट,यह जानना जरूरी

 रायपुर महासमुंद।

 असल बात न्यूज़।।  

एक 22 वर्षीय युवक नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया है। आरोपी के पास से ₹18000 से अधिक का नकली नोट बरामद किया गया है। देश में नोटबंदी के साथ कई तरह से नकली नोट के चरण को रोकने की कोशिश की जा रही है लेकिन इस घटना से स्पष्ट हो गया है कि बाजार में नकली नोट चलन में है। आरोपी को यह अभी नकली नोट कहां से मिला यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। आरोपी के पास से 500, 200 और ₹100 रुपए मूल्य का नकली नोट पाया गया है। आशंका की जा रही है कि किसी अंतरराज्यीय गिरोह से यह नकली नोट आरोपी युवक तक पहुंचा है। नकली नोट का मिलना, ड्रग्स माफिया, भू माफिया और दूसरे अपराधिक तत्वों के लिए अच्छी खबर हो सकती है लेकिन इसे देश को कमजोर करने की एक साजिश के रूप में देखा जा रहा है। 

पुलिस फिलहाल यह जानने की कोशिश में लगी हुई है कि आरोपी युवक  महासमुंद से आकर यहां कहां रुका था और उसका यहां कहां कहां ठिकाना है और वह  किन किन लोगों से मिलता रहा है। पुलिस या जाने की कोशिश में लगे हुए हैं कि आरोपी युवक को यह नकली नोट कहां से मिले और क्या वह पहले भी ऐसे नकली नोट खफा चुका है। पुलिस को आरोपी से पूछताछ में यह भी जानकारी मिल सकती है कि क्या उसके जैसे और भी कई युवक हैं जो नकली नोट खपाने का अवैध काम करने में लगे हुए हैं। नकली नोट मिलने की आहट पहले भी सुनाई दी है लेकिन पुलिस ऐसे मामलों में कई तथ्यों का खुलासा नहीं कर सकी और वे सब मामले ठंडे बस्ते में चले गए। आरोपी युवकों थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अरोरा कॉलोनी रिंग रोड एक से पकड़ा गया है। उल्लेखनीय है कि यह राजधानी रायपुर का प्रमुख स्थल है। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल वाहन क्रमांक सीजी 06 जी 0 237 को भी जब्त कर लिया गया है।





प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,  प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नकली नोट के अवैध कारोबार एवं संलिप्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र कर प्रभावी रूप से अंकुश  निर्देश दिया गया है। इस पर कार्य योजना तैयार कर  प्रभावी अंकुश लगाने हेतु  थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ पेट्रोलिंग  की जा रही थी। इसी तारतम्य में  सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत अरोरा कालोनी रिंग रोड नंबर 01 के पास एक व्यक्ति के जाली नोट खपाने की कोशिश में ग्राहक की तलाश करते घूमने की सूचना प्राप्त हुई।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध  अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन  वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाईन को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को नकली नोट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

  पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भोजराम नायक पिता गौतम नायक उम्र 22 साल पता ग्राम अंकोरा, थाना बसना, जिला महासमुंद का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर शर्ट के अंदर कुल 18,500/- रूपये के नकली नोट रखा होना पाया गया।

  आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500/- के 03 नोट, 200/- के 09 नोट एवं 100/- के 152 नोट, कुल 18,500/- रूपये का नकली नोट  जप्त किया गया है।


  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता