NIT की छात्रा ने की खुदकुशी…

 

रायपुर। 

असल बात न्यूज़।। 

राजधानी रायपुर में एनआईटी की छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया  है।इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप के जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। आज सुबह उसे फांसी पर लटके पाया गया।इस समय कॉलेजों में सेमेस्टर एग्जाम के बाद पढ़ाई भी शुरू हुई है।

छात्रा इंजनियरिंग की स्टूडेंट है। छात्रा का नाम पींदीलेसिया बताया गया है। वह आंध्रप्रदेश की निवासी है। बताया जा रहा है कि छात्रा एनआईटी में पढ़ाई करती थी और कोटा स्थित एक पीजी में रहती थी। छात्रा ने पीजी में आत्महत्या की है। घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है।

असल बात न्यूज़ को सरस्वती नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के शरीर को नीचे उतार लिया गया था।इसके बाद पुलिस को लगभग 2:00 बजे घटना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। हॉस्टल तथा आसपास के लोगों ने  जीवन की उम्मीद में उसे सबसे पहले वही के पास में ही स्थित अग्रवाल अस्पताल ले गए और उसके बाद उसे एम्स ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना  से एनआईटी के छात्रों में शोक की लहर फैल गई है।

  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता