Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

मध्यप्रदेश के कूनो में आज बारह और चीतों को छोड़ें जाएंगे

    श्योपुर/भोपाल,  मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाये जा रहे 12 चीतों का कुनबा शामिल होन...

Also Read

  

श्योपुर/भोपाल,  मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाये जा रहे 12 चीतों का कुनबा शामिल होने जा रहा है। इनमें 7 नर चीते और 5 मादा चीते हैं। अब कूनो में 20 चीतों का रहवास हो जाएगा। इससे पहले 17 सितम्बर को नामीबिया से लाये 8 चीतों को कूनो में छोड़ा गया था।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इन 12 चीतों को पहले विशेष विमान से ग्वालियर लाया जाएगा, जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद इन चीतों को हेलीकाप्टर से श्योपुर स्थित पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान ले जाया जाएगा। वहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे। साथ ही श्री चौहान पूर्व में बनाये गये चीता मित्रों से संवाद भी करेंगे।
चीतों की देखभाल के लिये व्यापक इंतजाम किये गये हैं। कोरेंटाइन बोमा में 12 चीतों को रखने के लिये 10 कोरेंटाइन बोमा तैयार किये गये हैं। इनमें 8 नये और 2 पुराने कोरेंटाइन बोमा को परिवर्तित किया गया है। इसके अलावा दो आइसोलेशन वार्ड तैयार किये गये हैं। सभी कोरेंटाइन बोमा में छाया के लिये शेड बनाये गये हैं। चीतों के लिये पानी की व्यवस्था की गई है। हेलीकाप्टर से 12 चीतों को उतारने के बाद उन्हें कोरेंटाइन बोमा में लाया जायेगा। हेलीपेड से कोरेंटाइन बोमा की दूरी लगभग एक किलोमीटर है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश अब चीता स्टेट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से चीते देश में पुनर्स्थापित हो रहे हैं। आज कूनो में 12 चीते और आ रहे हैं। चीतों की रक्षा के लिए चीता मित्र बनाएं जा रहे हैं। चीतों की सुरक्षा के लिए आज वे चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक करेंगे।