Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

साईंस कॉलेज दुर्ग में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

  दुर्ग। असल बात न्यूज़।।  शासकीय विष्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वषासी महाविद्यालय, दुर्ग में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोेजन क...

Also Read

 दुर्ग।

असल बात न्यूज़।। 

शासकीय विष्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वषासी महाविद्यालय, दुर्ग में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोेजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि दुर्ग के विधायक  अरूण वोरा  तथा विषिष्ठ अतिथि जनभागीदारी अध्यक्ष श्री आषुतोष सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने की। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह ने सभी का स्वागत किया एवं महाविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अध्यक्ष श्री बाकलीवाल ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय के द्वारा किए जा रहे सत्त कार्यों की भूरी-भूरी प्रषंसा की तथा उन्होंने महाविद्यालय में बैडमिंटन कोर्ट एवमफुटबॉल ग्राउण्ड के नवीनीकरण तथा पेयजल हेतु वाटर फिल्टर प्लांट लगाने की घोषणा की। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  अरूण वोरा ने अपने भाषण में महाविद्यालय के विकास एवं उपलब्धियों पर संतोष प्रकट किया साथ ही भविष्य में उत्कृष्ट शिक्षा में अपना योगदान देने के लिए महाविद्यालय में 20 कमरों का निर्माण तथा 02 र्हाइ मास्क लाईट लगाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने अपने पिता स्व. मोतीलाल वोरा जी की स्मृति में एक लाख रूपये की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। गणित विभाग द्वारा प्रकाषित वार्षिक पत्रिका गणित समुन का विमोचन किया गया। इस पुरस्कार वितरण समारोह में 2022 की परीक्षाओं में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में सर्वा ेच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाषाली विद्यार्थियों एवम क्रीडा, एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. में उत्कृष्ट प्रदर्षन करन े वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। स्नातक स्तर पर विज्ञान स ंकाय एवं लायब्र ेरी र्साइ ंस में उत्कृष्ट प्रदर्षन हेतु स्व. शीला शर्मा स्मृति छात्रवृत्ति तथा कला एव ं वाणिज्य संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्षन हेतु स्व. बलबीर सिंह गुप्ता स्मृति छात्रवृत्ति प्रदान की गयी। स्नातकोत्तर स्तर पर सभी संकायों में सर्वो च्च अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को स्व.गौर गोपाल चटर्जी स्मृति छात्रवृत्ति, स्व. डॉ. शुभा गुप्ता स्मृति छात्रवृत्ति, स्व. ए.क्यू.खान स्मृति छात्रवृत्ति, स्व. प्रा ेफेसर प्रकाष माहेष्वरी स्मृति स्वर्ण पदक, स्व￾रामेन्द्र कुमार शुक्ला स्मृति छात्रवृत्ति, स्व. डॉ. निर्मलचन्द्र पाठक स्मृति छात्रवृत्ति तथा सभी स ंकायों में सर्वा ेच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कु. रूपाली (एमएससी रसायन शास्त्र) को स्व￾श्रीमती पद्मावती एवं अनिल तामस्कर की स्मृति में तामस्कर स्वर्ण पदक से पुरस्कृत किया गया। 

इसी प्रकार श्रेष्ठ खिलाड़ी होने पर श्री दिलीप पट ेल को स्व. बलबीर सि ंह गुप्ता स्मृति छात्रवृत्ति प्रदान की गयी। 07 एन.सी.सी. बेस्ट कैडेट्स को स्वर्ण पदक एवं डॉ. बी. विष्वकर्मा स्मृति एव ं एलुमिनी स ंगठन छात्रवृत्ति प्रदान की गयी। 02 एन.एस.एस. विद्यार्थियों को उनकी विषिष्ट उपलब्धियों क े स्वर्ण पदक एवं एलुमिनी छात्रवृत्ति प्रदान की गयी। इसके साथ ही 36वा ं युवा उत्सव साउथ ईस्ट जोन गुलबर्गा विष्वविद्यालय, कर्नाटका में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले महाविद्यालय के 10 विद्यार्थिंयों को स्व. शुभा गुप्ता स्मृति श्प्राईस फॉर कल्चरल इव ेंटश् हेतु नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इनके अतिरिक्त राज्य स्तरीय विभिन्न खेलकूद की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले  खिलाड़ियों को 1000 नगद एवं ट्राफी से पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के खिलाड़ी जिन्होंने विष्वविद्यालय एवं अखिल भारतीय प्रतियोगिताओ में सहभागिता दी, उन्हें भी ट्राफी दिया गया। 

इस कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय द्वारा आयोजित अन्य विधाओं में विजेता एवं प्रतिभागिता करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र एवम पुरस्कार दिया गया। 

 कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में विद्यार्थी, प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति धारकर ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ￾अनुपमा अस्थाना द्वारा दिया पुरस्कृत किया गया।