Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

3 साल पति ने नहीं बनाए संबंध तो लगाई फांसी

  बिलासपुर में महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के केस में पुलिस ने प्रताड़ना के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। महिला को शादी के तीन ...

Also Read

 

बिलासपुर में महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के केस में पुलिस ने प्रताड़ना के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। महिला को शादी के तीन साल बाद किसी तरह से शारीरिक सुख नहीं मिल रहा था और उसके बच्चे भी नहीं थे, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने महिला से मिले सुसाइड नोट की जांच के बाद आरोपी पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

हिर्री माइंस के सीआईएसएफ कैंप में रहने वाली पूजा यादव (25) पति नागेंद्र यादव ने 21 सितंबर 2021 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। चकरभाठा पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने 22 सितंबर को पूजा के कमरे की जांच की, तब एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए अपने पति को जिम्मेदार ठहराया था। उसने लिखा था कि शादी के बाद भी उसे पति से शारीरिक सुख नहीं मिल रहा था और उसके बच्चे भी नहीं थे। इससे वह प्रताड़ित होकर वह आत्महत्या कर रही है।

हेंडराइटिंग एक्सपर्ट से कराई जांच
पुलिस ने उसके सुसाइड नोट की जांच कराने के लिए हेंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास रायपुर भेजा था, जिसकी रिपोर्ट में पता चला कि सुसाइड नोट पूजा ने ही लिखा था। पूजा की शादी करीब 3 साल पहले नागेंद्र से हुई थी। इसके बाद भी वह किसी भी तरह की वैवाहिक सुख से वंचित थी। पुलिस के अनुसार पति के किसी प्रकार के शारीरिक सुख नहीं दे पाने के कारण वह प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली थी। यही वजह है कि पुलिस ने पूजा के पति नागेंद्र यादव के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है।

ढाई साल बाद हरकत में आई पुलिस
महिला ने करीब ढाई साल पहले आत्महत्या की थी, तब से पुलिस इस केस की जांच कर रही थी। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट का हेंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच रिपोर्ट आने में समय लगा, जिसके कारण जांच और FIR दर्ज करने में विलंब हुआ। इधर, पुलिस अफसरों ने मर्ग मामलों की पुराने केस की समीक्षा की, तब पता चला कि यह फाइल दबी हुई थी। पुलिस अफसरों के निर्देश के बाद पुलिस ने अब केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।

इस तरह के और भी मामले सामने आए थे.. नीचे पढ़ें

7 महीने की गर्भवती महिला ने की आत्महत्या

बालोद शहर की शिव कॉलोनी में 5 दिन पहले 7 माह की गर्भवती महिला ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृत महिला का नाम प्रेरणा मोरार (25 वर्ष) था। उसका पहले से 5 साल का एक बच्चा है और वो अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली थी। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, महिला का पति महेंद्र मोरार जिला अस्पताल में वार्ड बॉय है। जब पति गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराने के लिए जिला अस्पताल गया, तो इधर पत्नी ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 5 साल के बेटे को जब उसकी मां फंदे पर लटकती दिखी, तो उसने पड़ोसियों को ये बात बताई। पड़ोसी तुरंत घर पहुंचे और महिला को फांसी पर लटका देख उसके पति को खबर की।