प्रदेश कांग्रेस और दुर्ग नगर निगम प्रशासन के विरोध में भाजपा की जनाक्रोश पदयात्रा

 दुर्ग ।

असल बात न्यूज़।। 

प्रदेश कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, कुशासन एवं दुर्ग नगर निगम प्रशासन की कुनीति के विरोध में  यहां भाजपा के द्वारा गंजपारा सदर मंडल में जनाक्रोश पदयात्रा रैली निकाली गई।

 वार्ड नं 25 श्री राम मंदिर अग्रसेन में पूजा अर्चना कर  पदयात्रा प्रारंभ की गई। जन आक्रोश पदयात्रा के माध्यम से  भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा  सहित भाजपा दुर्ग जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ गंजापारा सदर मंडल के सभी वार्डो में पद यात्रा करते हुए नागरिकों से मुलाकात कर प्रदेश सरकार एवं निगम प्रशासन के वादाखिलाफी व भ्रष्टाचार से अवगत कराया।

 वर्ष 2023 में कांग्रेस को छत्तीसगढ़ से उखाड़ कर फेकने के प्रण के साथ वार्ड नं. 39 शास्त्री चौंक डिपरा पारा में  पदयात्रा का समापन हुआ।



  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता