रायपुर, दुर्ग।
असल बात न्यूज़।।
रायपुर दुर्ग के ग्रामीण इलाकों में छेरछेरा का पर्व आज उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के युवाओं और बच्चों ने घर घर में जाकर दान मांगा। दान मांगने वाले बच्चों को देखकर ग्रामीण भी नाराज नहीं होते बल्कि ग्रामीणों ने भी उत्साह के साथ धान,पैसा और सब्जियां छेरछेरा में दी है।
छत्तीसगढ़ में पौष पूर्णिमा के अवसर पर खेड़ापा धूमधाम से बनाया जाता है। यह नए धान की फसल की कटाई के बाद मनाया जाने वाला पहला महत्वपूर्ण त्यौहार है। फसल काटकर घर पहुंचती है तो लोग उसका दान भी करते हैं। बच्चे, युवा ढोल बाजे के साथ नृत्य करते हुए छेरछेरा मांगने निकलते हैं।