न्यायिक संघ रायपुर का बड़ा निर्णय, चार पूर्व पदाधिकारी निष्कासित

 रायपुर।

असल बात न्यूज़।। 

छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा रायपुर ने अपने चार पूर्व पदाधिकारियों की मूल सदस्यता को समाप्त कर देने और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की सूचना दी है। यह संगठन यहां न्यायिक कर्मचारियों का बड़ा संघ है तथा इस निर्णय को संघ की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। 

संघ के जिन पदाधिकारियों की सदस्यता समाप्त करने की सूचना दी गई है उसमें  तत्कालीन अध्यक्ष युद्धेश्वर सिंह ठाकुर, प्रदीप बैज, तेजेश स्वर्णकार और रितेश राठौर इत्यादि शामिल हैं। समिति के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि संघ की पिछले दिनों आम सभा हुई जिसमें उक्त पूर्व पदाधिकारियों के द्वारा नई कार्यकारिणी के निर्वाचन के एक साल बाद तक भी संघ का पूर्ण कार्यभार नहीं सौंपे जाने के  विषय पर चर्चा की गई और इस संबंध में उक्त पूर्व पदाधिकारियों का कोई जवाब नहीं आने के फलस्वरुप उनको मूल सदस्यता से निष्कासित करने तथा उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार संगठन के द्वारा उक्त पदाधिकारियों को एक पंजीकृत नोटिस देकर कहा गया है कि संस्थान के संवैधानिक परंपराओं तथा पंजीकृत नियमावली के अनुसार नया अध्यक्ष एवं पदाधिकारी निर्वाचित होने पर पूर्व पदाधिकारियों को संस्था के समस्त दस्तावेजों की प्रति, पासबुक बिल, वाउचर, एफ डी,मिनट बुक, इत्यादि सौंपा जाकर  प्रभार दिया जाना होता है लेकिन पूर्व पदाधिकारियों ने संघ के दस्तावेजों को नई कार्यकारिणी को अब तक नहीं सौपकर प्रभाव नहीं दिया गया है। वही आचार संहिता लागू होने के बाद संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा राशि का उदग्रहण नहीं किया सकता, लेकिन उक्त पूर्व पदाधिकारियों के द्वारा राशि का उदग्रहण कर विधि विरुद्ध अपराधिक दुर्विनियोग का कार्य किया है।





  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता