Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

छत्तीसगढ़ में कोरोना के एक्टिव केसेस बढ़े, आज चार नए संक्रमित मिले

  रायपुर दुर्ग बिलासपुर।  असल बात न्यूज़ ।।  राज्य में कोरोना के एक्टिव केसेस की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। आज चार नए संक्रमित मिले हैं। पिछल...

Also Read

 रायपुर दुर्ग बिलासपुर।

 असल बात न्यूज़ ।। 

राज्य में कोरोना के एक्टिव केसेस की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। आज चार नए संक्रमित मिले हैं। पिछले 5 दिनों के भीतर corona के एक्टिव केसेस की संख्या इतनी अधिक बढ़ गई है। नए संक्रमित दुर्ग, बालोद और रायपुर  जिले में मिले हैं। रायपुर जिले में दो संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में आज कुल 1हजार 274 सैंपल का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें 4 संक्रमित मिले। 

दुर्ग जिले में कोरोना के एक्टिव केसेस की संख्या बढ़कर 2 हो गई है। इस जिले में भी आज एक नया संक्रमित मिला है। इसके पहले यहां जो भी संक्रमित मिले हैं वह यहां के भिलाई क्षेत्र में मिले हैं। दो दिन पहले यहां के नेहरू नगर में एक महिला संक्रमित पाई गई थी। कमजोर लक्षण पाए जाने की वजह से इन संक्रमितो को होम आइसोलेशन में रखा गया है। राज्य में इसके अलावा आज रायपुर जिले में दो और बालोद जिले में एक संक्रमित मिला है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में corona के एक्टिव cases की संख्या बढ़कर दुर्ग जिले में दो, रायपुर जिले में चार, बालोद, कांकेर,गरियाबंद और धमतरी जिले में एक एक कुल मिलाकर 10 हो गई है। उल्लेखनीय है कि यह सभी वे जिले हैं जिनमें पहली, दूसरी और तीसरी लहर के दौरान कोरोना के संकरण फैलाव काफी तेज गति से हुआ था। सबसे बड़ी दिक्कत है कि अभी नया वर्ष मनाया जा रहा है जिसमें जगह-जगह भारी भीड़ जुटने की संभावना है। ऐसी भीड़ जुटने से कोरोना के संक्रमण के फैलने की भी आशंका है।

पूरे देश में भारत में कोरोना के एक्टिव कैसे से संख्या बढ़कर 3,653 हो गई है। देश में आज पिछले 24 घंटों में  226 नए मामले दर्ज किए गए हैं।सक्रिय मामले 0.01% की दर से बढ़ते जा रहे हैं।हालांकि रिकवरी दर पर वर्तमान में 98.8 पर बनी हुई है। 


  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता