वीरभद्र सिंह के नाम पर जीते, परिवार को मिले मौका

 

 शिमला. हिमाचल प्रदेश में जीत मिलने के बाद कांग्रेस के सामने असली चुनौती 'कप्तान' चुनने की है। मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी में गुटबाजी के आसार के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने परिवार का हक जता दिया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव में कांग्रेस की स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन वीरभद्र सिंह जी के नाम पर जनता ने कांग्रेस को वोट दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि हाईकमान मुख्यमंत्री का फैसला करेगा, लेकिन जनता की इच्छा को ध्यान में रखा जाएगा। वीरभद्र सिंह की पत्नी ने यह भी कहा कि 2024 लोकसभा का चुनाव भी नजदीक है और इसे भी ध्यान में रखा जाए।