दुबई में प्रियंका चोपड़ा का लग्जरी वीकेंड

 


प्रियंका चोपड़ा अपनी लाइफस्टाइल से अक्सर ही करोड़ों लोगों को जेलेस फील करा देती हैं। अब उन्होंने फिर एक बार अपनी कुछ ताजा तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की हैं, जिनमें PC लग्जरी लाइफ एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा को इन्फिनिटी पूल की साइड पर रेस्ट करते। यॉट पर वाइन एन्जॉय करते और वॉटर बाइक चलाते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर मिनटों में बेहिसाब लाइक्स आ गए हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इन फोटोज और वीडियोज को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- वीकेंड वाइब्स। बता दें कि एक्ट्रेस शादी के बाद से US में ही रहती हैं और अब उनका ज्यादातर फोकस हॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज पर ही रहता है। बीच-बीच में वह इक्का-दुक्का हिंदी फिल्में भी करती रहती हैं। प्रिंयका अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की तस्वीरें आए दिन इंस्टाग्राम पर डालती रहती हैं।

दुबई में प्रियंका का लग्जरी वैकेशन
प्रियंका चोपड़ा की लग्जरी लाइफ को लेकर इंस्टाग्राम पर ढेरों कमेंट आते हैं। इन ताजा तस्वीरों और वीडियोज पर भी कुछ ही मिनटों में 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने यह वीकेंड दुबई में बिताया था जिसकी झलकियां उन्होंने शेयर की हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में Red Sea International Film Festival के लिए दुबई में मौजूद थीं।

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों The Matrix Resurrections में काम करती नजर आई थीं। फिल्म में उनका काम काबिल-ए-तारीफ रहा था। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो PC अब जल्द ही फिल्म Love Again में नजर आएंगी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मीरा रे का किरदार निभाती दिखाई पड़ेंगी।