Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, मुख्यमंत्री अपनी सीट पर आगे

  शिमला । असल बात न्यूज़।।   हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ...

Also Read

 शिमला ।

असल बात न्यूज़।।



 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध सुबह 11 के बजे के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस 35 और भाजपा 30 सीटों पर आगे है। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

आम आदमी पार्टी फिलहाल किसी भी सीट पर आगे नहीं है। आगे चल रहे उम्मीदवारों में सराज से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, दरंग से भाजपा के पूरन चंद, जुब्बल कोटखाई से पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के पुत्र चेतन बरागटा, मंडी सदर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा और किन्नौर से विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रत्याशी जगत ंिसह नेगी शामिल हैं।

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री हरोली विधानसभा सीट से आगे हैं तो ठियोग विधानसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर तथा धर्मशाला से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा आगे हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी डलहौजी विधानसभा सीट से पीछे चल रही हैं तो कांग्रेस नेता कौल ंिसह दरंग से पीछे हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपनी पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि वह 68 में से 40 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को हुए चुनावों की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है।

हिमाचल में 59 स्थानों पर वोटों की गिनती की जा रही है। इन चुनावों में 76.44 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। हिमाचल में कुल 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है, जिनमें 24 महिलाएं और 99 निर्दलीय शामिल हैं। पहले 30 मिनट में डाक मतपत्रों की गिनती हुई, जिसके बाद साढ़े आठ बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोंिटग मशीन (ईवीएम) में दर्ज वोटों की गणना आरंभ की गई।