Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

कढ़ी और गाजर का हलवा बनाते समय इन कुकिंग टिप्स को करें फॉलो

  आपने सूजी का हलवा तो जरूर बनाया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूजी के हलवे का स्वाद बढ़ाने के लिए आपको क्या करना चाहिए? आपको सूजी के ह...

Also Read

 


आपने सूजी का हलवा तो जरूर बनाया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूजी के हलवे का स्वाद बढ़ाने के लिए आपको क्या करना चाहिए? आपको सूजी के हलवे का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें दो चम्मच बेसन मिला देना चाहिए। इससे आपका हलवा पहले से भी ज्यादा स्वादिष्ट बन जाएगा। आइए, जानते हैं ऐसे ही कमाल के कुकिंग टिप्स।


गाजर का हलवा
सर्दियों में गाजर का हलवा ना खाया जाए, भला यह कैसे हो सकता है? आप अगर गाजर का हलवा बनाने जा रहे हैं, तो इसे बनाते वक्त इसमें थोड़ा कोकोनट पाउडर या सूखे नारियल को घिसकर डाल दें।


आलू-टमाटर की सब्जी
आलू टमाटर की सब्जी बनाते समय अगर आपको इस सब्जी का स्वाद और रंग लाजवाब बनना है, तो आप इसमें आधा चुकंदर पीसकर डाल दें। इससे आलू और टमाटर की सब्जी का रंग भी अच्छा लगेगा और स्वाद भी बढ़ जाएगा।


पनीर की ग्रेवी
आप अगर पनीर की ग्रेवी वाली सब्जी बना रहे हैं, तो आप इसमें पनीर को मसलकर भी डालें। इससे ग्रेवी न सिर्फ गाढ़ी बनती है बल्कि इसका स्वाद भी बढ़ जाता है।


कचौड़ी बनाएं खस्ता
खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए इसमें आप सूजी जरूर मिलाएं। इससे कचौड़ी बहुत खस्ता बनती है। साथ ही यह ज्यादा टाइम तक फ्रेश भी रहती है।


कढ़ी बनाएं स्वादिष्ट
स्वादिष्ट कढ़ी बनाने का तरीका ही यही है कि आप इसमें दही ज्यादा डालें और बेसन कम। इससे कढ़ी जल्दी जमेगी नहीं और इसका स्वाद भी बढ़ जाएगा।

फ्रेंच फ्राइज बनाएं क्रिस्पी
आप अगर घर पर फ्रेंच फ्राइज बना रहे हैं, तो आलू काटकर इसे जरूर उबाल लें। इससे आलू से स्टार्च निकल जाएगा। इसे सूखाकर इसमें कॉर्न स्टार्च मिला दें।