कांकेर जिले में बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 2 की मौत, 10 घायल

 *मुख्यमंत्री ने पोड़गांव में हुई बस दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया*


*घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार कराने के दिए निर्देश*

रायपुर,कांकेर ।

असल बात न्यूज़।। 

यहां के कांकेर जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 लोगों के घायल हो जाने पर खबर आ रही है। घायलों को समुचित उपचार के लिए कांकेर मेडिकल अस्पताल भेजा जा रहा है।इस दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बस कांकेर से अंतागढ़ जा रही थी जो कि रास्ते में  पोड़गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में यात्री भरे हुए थे। दुर्घटना के समय बस की अवतार दिवस थी जिससे उसमें सवार सभी लोगों को चोटे आई है। 10 लोगों को गंभीर चोट आने की जानकारी मिली है जिन्हें उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा है। जबकि 2 लोगों के मारे जाने की खबर है।

  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को दुर्घटना में मृत लोगों के परिवारजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर ने बताया कि कांकेर से अंतागढ़ जा रही बस पोड़गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मृत्यु हुई है तथा 10 घायलों को उचित उपचार के लिए कांकेर मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया हैं। शेष घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतागढ़ में किया गया है।