ऐसा छक्का, जिस पर छह नहीं मिलने चाहिए थे 9 रन! वीडियो हुआ वायरल

 


वैसे तो सबसे लंबा छक्का लगाने के रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने आईपीएल सीजन 2013 में 119 मीटर लंबा छक्का लगाया था। लेकिन अब यह छक्का देखकर आपको लगेगा कि खिलाड़ी न गेंद चांद पर भेज दी है। सीएसए प्रांतीय वनडे चैलेंज डिविजन 1 के दौरान लायंस और टाइटंस के बीच हो रहे मैच में इवान जोन्स ने ऐसा छक्का लगाया कि लोग कहने को मजबूर हो गए कि इस पर तो 6 नहीं, 9 रन मिलने चाहिए थे। 

'डीपी वर्ल्ड लायन्स' नाम के ट्विटर हैंडल से यह वीडियो ट्वीट किया गया है जिसमें कहा गया है, इतना बड़ा छक्का कि इसपर तो 9 रन मिलने चाहिए थे! इवान जोन्स ने गेंद को चांद पर ही भेज दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि छक्का इतना ऊंचा था कि कैमरे में पूरा आसमान आ रहा था। बादल छाए हुए थे और गेंद इतनी ऊपर जाती है कि दिखाई ही नहीं देती। तभी अंपायर सिक्सर का इशारा करते हैं। 
 

इससे पहले इवान की फील्डिंग का भी वीडियो वायरल हुआ था। ऑलराउंडर इवान जोन्स ने ऐसा कैच पकड़ा कि दर्शक तालियां बजाने लगे। उन्होंने करीब छह फीट की छलांग लगाकर बाएं हाथ से कैच पकड़ा था। बता दें कि जोन्स की लंबाई भी अच्छी है जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने लंबा कैच लपक लिया था।