भिलाई दुर्ग में सार्वजनिक स्थल पर दारु पीने वालों के बढ़ते जा रहे हैं हौसले

 भिलाई ।

असल बात न्यूज़।। 

शहर में सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे ही यहां सेक्टर सिक्स नाला के पास दारु पी रहे युवा को आरक्षक ने मना किया तो वह, उससे ही लड़ने पर उतारू हो गया और हमला कर दिया। आरोपी को पकड़ लिया गया है। 

मामले में थाना भिलाई नगर में  आरक्षक विपीन कुमार सिंह निवासी सेक्टर 06 भिलाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।  आरोपी का नाम जरवाए  भिलाई 3 निवासी अनल देव बताया गया है। वहां आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर सेक्टर 06 नाला के पास शराब पी रहा था। जिसे पीड़ित द्वारा मना करने पर आरोपी ने प्रार्थी को तुम मना करने वाले कौन होते हो कहकर हत्या करने के नियत से मारपीट करने लगा।  रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में  धारा 294,506,323 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।  विवेचना के दौरान धारा 307 भादवि को और जोड़ा गया है। 

उल्लेखनीय है कि सेक्टर एरिया में सार्वजनिक उद्यानों में उपदेश तत्वों के लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है।

                      जिला दुर्ग के पुलिस अधीक्षक डा. श्री अभिषेक पल्लव भा.पु.से. के द्वारा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और  अपराधो पर सतत निगरानी रखकर त्वरित निराकरण करने हेतु दिये गये दिशा निर्देशो का कड़ाई से पालन करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग श्री संजय ध्रुव  एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री निखिल अशोक राखेचा भापुसे.   के मार्गदर्शन मे कार्यवाही किया गया |