Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

जिला स्तरीय प्रतियोगिता 01 फरवरी को आसना बादल में होगी आयोजित

  जगदलपुर, कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने सांस्कृतिक विरासत के तहत रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए विकासखण्ड स्तरीय मानस मंडली प्रति...

Also Read

 


जगदलपुर, कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने सांस्कृतिक विरासत के तहत रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए विकासखण्ड स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 05 से 10 जनवरी 2023 के लिए सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है। ग्राम पंचायत स्तर-जनपद पंचायत स्तर में मानस मंडली प्रतियोगिता के विजेताओं के मध्य जिला स्तरीय प्रतियोगिता 01 फरवरी 2023 को आसना बादल में आयोजित की जाएगी। जिला स्तर के विजेता जिला गरियाबंद के राजिम में 16 से 18 फरवरी 2023 को आयोजित राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

    कलेक्टर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को विकासखंड स्तर से चयनित मानस मंडली दल को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेकर आने एवं सुरक्षित वापस लेकर जाने हेतु एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त सक्रिय मानस मंडली संघ एवं पंजीकृत समस्त मानस मंडली संघ का पंजीयन चिन्हारी पोर्टल में अनिवार्यत  दर्ज कराने के निर्देश दिए। विकासखण्ड स्तरीय आयोजित प्रतियोगिता में जूरी सदस्यों के रूप में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मानस विशेषज्ञ, वरिष्ठ कलाकार, संगीत शिक्षकों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रत्येक मानस मंडली को प्रस्तुति देने हेतु 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।  
    राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला बस्तर से जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता के विजेता दल के सदस्यों को राजिम में लेकर जाने व सुरक्षित वापस लाने तथा समन्वय स्थापित करने के लिए एलबी बालक उच्चतर माध्यमिक शाला बस्तर के व्याख्याता से नंद कुमार पटेल +91-9131923074 को नोडल अधिकारी बनाया गया है।