रायपुर।
असल बात न्यूज़।।
यह वह तस्वीर दिख रही है जो इस समय राज्य के राजनीतिक गलियारे में काफी चर्चा में है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के साथ राज्य के लोक स्वास्थ्य विभाग के मंत्री गुरु रूद्र कुमार दिख रहे हैं।मंत्री गुरु रूद्र कुमार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने राहुल गांधी के साथ लंबी दूरी तक यात्रा भी की। मंत्री गुरु कुमार महाराष्ट्र के अकोला क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने, छत्तीसगढ़ की विभिन्न राजनीतिक स्थिति के बारे में भी उनसे चर्चा की। यहां उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में प्रदेश की कांग्रेस सरकार से अनुसूचित जाति वर्ग को बड़ी उम्मीदें हैं लेकिन शिकायत है कि इस वर्ग की उपेक्षा हो रही है। चर्चा है कि मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने ऐसे कुछ मुद्दों पर भी बातचीत की है। मंत्री गुरु रूद्र कुमार वहां कांग्रेस की बड़ी टीम के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में भारत जोड़ो यात्रा के साथ पद यात्रा करते हुए आम लोगों तक पहुंचे।
असल बात न्यूज़
सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय
पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप
https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E
असल बात न्यूज़
खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय
सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक
मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता