Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

श्रीमती तुलसी साहू ने पदभार ग्रहण नहीं किया, उनकी जगह बाली बघेल को सदस्य बना दिया गया

  रायपुर, दुर्ग। असल बात न्यूज़।।  राज्य शासन के द्वारा विभिन्न निगम मंडल आयोग में नए अशासकीय सदस्यों की आज फिर नियुक्तियों की गई है। श्रीमत...

Also Read

 रायपुर, दुर्ग।

असल बात न्यूज़।। 

राज्य शासन के द्वारा विभिन्न निगम मंडल आयोग में नए अशासकीय सदस्यों की आज फिर नियुक्तियों की गई है। श्रीमती तुलसी साहू दुर्ग ने राज्य महिला आयोग के सदस्य का पदभार ग्रहण नहीं किया, तो राज्य शासन के द्वारा अब उनकी जगह बस्तर की श्रीमती वाली बघेल को इस आयोग का नया सदस्य बना दिया गया है। वही शासन ने राज्य में छत्तीसगढ़ राज्य केस शिल्पी कल्याण बोर्ड का गठन किया है जिसकी नई कार्यकारिणी में दुर्ग के नंद कुमार सेन को अध्यक्ष बनाया गया है।

राज्य में विधानसभा चुनाव को अब सिर्फ एक साल रह गए हैं, उसके पहले विभिन्न निगम, मंडल, आयोग में रिक्त पड़े पदों पर तेजी से नियुक्तियां की जा रही हैं। राज्य शासन के द्वारा नए पदाधिकारियों के नियुक्तियों की सूची एक दिन पहले भी जारी की गई थी और आज भी जारी की गई है तथा इसके आगे भी और सूची जारी होने की अभी संभावना बनी हुई है। 

राज्य शासन के द्वारा आज की गई नई नियुक्तियों में छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग में महिला सदस्य की नियुक्ति की गई है। श्रीमती संगीता गजभिए को इस आयोग में नया सदस्य बनाया गया है। उनका कार्यकाल 3 वर्ष तक अथवा 60 वर्ष की आयु जो भी पहले हो तक रहेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना में नए सदस्य को अधिसूचना जारी होने के 15 दिनों के भीतर पदभार ग्रहण करने को कहा गया है।

बस्तर की श्रीमती बाली बघेल को दुर्ग की श्रीमती तुलसी पटेल के स्थान पर राज्य महिला आयोग का सदस्य बना दिया गया है।

राज्य में छत्तीसगढ़ राज्य केस शिल्पी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है जिसमें नंद कुमार सेन दुर्ग अध्यक्ष, चित्रकांत श्रीवास बिलासपुर उपाध्यक्ष, और विजय कुमार सेन कोंडा गांव धनुष सेन मुंगेली तथा शीत श्रीवास रायपुर सदस्य बनाए गए हैं।