Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

जितने किसानों से धान की खरीदी हो सके, उस दिन उतने ही किसानों को बुलाने का संभागायुक्त का निर्देश,संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र ढाबा का किया आकस्मिक निरीक्षण, कहा, मंडी में किसानों को पूरा सम्मान मिलना चाहिए

  *- धान बेचने आये किसानों का तिलक लगाकर और फूल माला पहनाकर किया स्वागत *- किसानों को मिले आवश्यक सुविधा, इसके लिए व्यवस्था  बनाये रखें दुर्...

Also Read

 

*- धान बेचने आये किसानों का तिलक लगाकर और फूल माला पहनाकर किया स्वागत

*- किसानों को मिले आवश्यक सुविधा, इसके लिए व्यवस्था  बनाये रखें

दुर्ग,राजनांदगांव ।

असल बात न्यूज़।।

 दुर्ग संभागायुक्त  महादेव कावरे ने मंडी समिति के प्रबंधकों को,जितने किसानों से धान की खरीदी हो सके, उस दिन उतने ही किसानों को मंडी में बुलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि  कड़ी मेहनत कर धान उत्पादन करता है। किसानों को उनकी फसल का पूरा दाम मिलने के साथ मंडी में  सम्मान भी मिलना चाहिए। को उनके कृष्ण की सही कीमत मिल सके यही उनका सबसे बड़ा सम्मान होगा।

 संभागायुक्त श्री कावरे ने राजनांदगांव जिले के धान उपार्जन केंद्र ढाबा में आज पहुंचकर वहां धान खरीदी का निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने यहां धान बेचने आए किसान श्री सूर्यकांत गुप्ता, नितिन गुप्ता और धनेश बंजारे का तिलक लगाकर, फूल माला पहनाकर व नारियल भेंट कर स्वागत किया तथा किसानों से बात कर उनका हालचाल जाना। संभागायुक्त ने पूछा कि उनके खेतों में इस साल फसल उत्पादन की क्या स्थिति है। किसानों ने बताया कि समय पर सही बारिश होने और मौसम अनुकूल होने से अपेक्षित उत्पादन हुआ है। 

इस दौरान संभागायुक्त ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी से कहा कि किसान कड़ी मेहनत कर धान उत्पादन करता है। किसान की मेहनत का वाजिब दाम मिले और उनके काम का सम्मान हो, इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केंद्र में छाया व बैठक व्यवस्था अनिवार्य रूप से बनाए रखें। उन्होंने कहा कि एक दिन में जितने किसानों से धान की खरीदी हो सके, उतने ही किसानों को धान खरीदी केंद्र में बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा ना हो कि कोई किसान धान बेचने के लिए आए और उसे अनावश्यक रूप से अधिक समय तक रूकना पड़े। इस दौरान संभागायुक्त ने धान तौलाई का भी मुआयना किया। उन्होंने कहा कि वाजिब ढंग से सही माप में तौल करें। संभागायुक्त श्री कावरे के साथ कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने धान केंद्र का मुआयना करते हुए आवश्यक व्यवस्था बनाने और किसानों के साथ सहयोग बनाए रखने कहा। 

वही कलेक्टर ने कहा कि धान के एक-एक दाने की कीमत किसानों को मिलना चाहिए। यही सही ढंग में किसान का सम्मान होगा । उन्होंने केंद्र प्रभारी को किसानों के हित का विशेष ध्यान रखने कहा है। 

इस अवसर पर श्री आर के राठौर संयुक्त संचालक कृषि दुर्ग संभाग, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, एसडीएम श्री अरूण वर्मा, खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।