Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पंचायत पाटन का एक कदम और, कचरे के निष्पादन के लगाई गई कोर्टीफाईर मशीन, अब कहीं नहीं बनेगा डंपसाइट

  पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़।।          00  हमारे संवाददाता नगर पंचायत पाटन में स्लम सेंटर में निष्क्रिय वेस्ट का निष्पादन करने के लिए कोर्...

Also Read

 

पाटन, दुर्ग।

असल बात न्यूज़।।   

      00  हमारे संवाददाता

नगर पंचायत पाटन में स्लम सेंटर में निष्क्रिय वेस्ट का निष्पादन करने के लिए कोर्टीफाईर मशीन स्थापित किया गया है। कचरे के निष्पादन के लिए इस तरह की यूनिट स्थापित करने वाला नगर पंचायत पाटन प्रदेश में पहला स्थानीय निकाय बन गया है। यह यूनिट लग जाने से कहीं भी कचरा डंप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, उसका यहां सीधे  निष्पादन कर दिया जाएगा। इससे कहीं कोई डंप साइट नहीं बनेगा। और यह स्वच्छता तथा पर्यावरण को सुधारने में  काफी सहायक साबित होगा। 

उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत पाटन को स्वच्छता के क्षेत्र में हाल ही में पूरे देश में बड़ा पुरस्कार मिला है। इसके बाद यहां स्वच्छता के क्षेत्र में जागरूकता और भी बढी हुई दिख रही है। वातावरण को स्वच्छ तथा प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय निकाय क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट का निपटान एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आई है। कई सारे स्थानीय निकाय क्षेत्रों में डंपिंग ग्राउंड पर कचरे का ढेर लगा दिखता है, जिससे आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो जाता है।

नगर पंचायत पाटन क्षेत्र में ऐसी ही समस्याओं से निपटने  कचरे के निस्तारण के लिए आधुनिक मशीन लगाने का निर्णय लिया गया। और अब यह अत्याधुनिक मशीन लगवाई गई है। माना जा रहा है इससे लोगों को दुर्गध व बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और पर्यावरण भी संरक्षित हो सकेगा। संपूर्ण छत्तीसगढ़ में किसी स्थानीय निकाय क्षेत्र में स्थापित होने वाली यह पहली अत्याधुनिक मशीन है।स्थापना के बाद इस अत्याधुनिक मशीन की आज टेस्टिंग की गई है। इसकी प्रतिदिन 1.5 टन ठोस अपशिष्ट को निष्पादन करने की क्षमता है।

 विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कोटिफयर मशीन लगने से शहर में डंप साइड नहीं रहेगा । इससे इस नगर पंचायत को स्वच्छता सर्वेक्षण में  अपना प्रदर्शन और सुधारने का अवसर मिलेगा।इस पंचायत क्षेत्र को  स्वच्छता सर्वेक्षण 2020,2021 में ईस्ट जोन में प्रथम स्थान मिला था 2022 के स्वच्छता सर्वेक्षण में  एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में दूसरा स्थान मिला ।  भारत के महामहिम राष्ट्रपति  के हाथों से या पुरस्कार प्रदान किया गया। अब स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की तैयारी की जा रही है। 

इसके शुभारंभ के अवसर पर पंचायत के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  योगेश्वर उपाध्याय , उपाध्यक्ष   बलदाऊ भाले ,विधायक प्रतिनिधि  विनय पटेल, समस्त पार्षद गण  कैलाश देवांगन , मोहन देवांगन ,  मनीष देवांगन  लीलेश वर्मा ,  लीलाधर वर्मा ,सतीश देवांगन , अशोक ठाकुर , एल्डरमैन  बिशौहा देवांगन ,  लोकेश नायक   एवम नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित थे ।

  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता