दुर्ग संभाग में पद्मश्री प्राप्तकर्ताओं की सम्मान निधि जारी

  

दुर्ग ।

असल बात न्यूज़।।  

दुर्ग संभाग में पद्मश्री सम्मानधारकों को प्रतिमाह दी जाने वाली सम्मान निधि की नवंबर महीने की राशि जारी कर दी गई है। संभागायुक्त महादेव कावरे के द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार इस राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के द्वारा  पद्म सम्मान प्राप्तकर्ताओं को प्रतिमाह सम्मान राशि प्रदाय की जाती है। दुर्ग संभाग में  श्रीमती फूलबासन बाई राजनांदगांव, डॉं. पुखराज बाफना राजनांदगांव, श्रीमती शमशाद बेगम बालोद, डॉ. सुरेन्द्र दुबे, श्रीमती तीजनबाई, श्री जॉन मार्टिन नेलसन, श्रीमती सबा अंजुम, श्री राधेश्याम बारले इत्यादि ख्याति नाम लोगों को पद्मश्री पुरस्कार हासिल हुआ है।

संभागायुक्त श्री कावरे ने बताया कि इनके लिए माह नवम्बर 2022 की पद्मश्री सम्मान राशि भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है।