नई दिल्ली, छत्तीसगढ़।
असल बात न्यूज।।
भारत में भी अब दिन डूबने के साथ शाम हो रही है और शाम होते जाने से अंधकार बढ़ने के साथ चंद्रोदय दिखने लगा है और इसी के साथ कई जगह चंद्रग्रहण भी दिखने लगा है। खबर के अनुसार भारत के अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में चंद्र ग्रहण दिखने लगा है। छत्तीसगढ़ में अभी सूर्यास्त होने में कुछ समय शेष है। इसके बाद यहां भी चंद्रोदय होने पर चंद्रग्रहण दिखाई जाने की संभावना है। लोग इस समय का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि, शाम होने के साथ ही जगह जगह बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के छतों पर पहुंच गए हैं और चंद्रग्रहण दिखने का इंतजार कर रहे हैं।
आज का दिन खत्म होगा उसके फौरन बाद ही चंद्रोदय होगा। छत्तीसगढ़ में शाम ढल रही है लेकिन पूर्ण शुरुआत होने में अभी कुछ देर है। पूर्ण सूर्यास्त के बाद जब आसमान में अंधेरा छा जाएगा तब चंद्रोदय होगा और उसके बाद चंद्रग्रहण यहां से भी दिखने लगेगा। और हम अपने क्षेत्र से भी साल के आखिरी चंद्र ग्रहण को देख सकेंगे। भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश, कोलकाता, पटना और रांची में ग्रहण दिखाई देने लगा है फिर जैसे-जैसे शाम होगी सभी जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देना शुरू हो जाने वाला है।