" चंद्रग्रहण" दुनिया के कुछ स्थानों से दिखने लगा है। इसकी कुछ अद्भुत तस्वीरें हमारे पास आई है।इस दौरान चंद्रमा गहरे गुलाबी रंग क...
"चंद्रग्रहण" दुनिया के कुछ स्थानों से दिखने लगा है। इसकी कुछ अद्भुत तस्वीरें हमारे पास आई है।इस दौरान चंद्रमा गहरे गुलाबी रंग का नजर आ रहा है।नासा की वेबसाइट पर पूर्ण चंद्र ग्रहण का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से यह चंद्रग्रहण शाम को 5:20 से दिखने की संभावना है।
नई दिल्ली, छत्तीसगढ़।
असल बात न्यूज़।।
ग्रहण के समय किया जाने वाला कार्य :-
खग्रास चन्द्र ग्रहण के सूतक काल में दान तथा जापादि का महत्व माना गया है। पवित्र नदियों अथवा सरोवरों में स्नान किया जाता है । मंत्रो का जाप किया जाता है तथा इस समय में मंत्र सिद्धि भी की जाती है।
तीर्थ स्नान, हवन तथा ध्यानादि शुभ काम इस समय में किए जाने पर शुभ तथा कल्याणकारी सिद्ध होते हैं।
धर्म-कर्म से जुड़े लोगों को अपनी राशि अनुसार अथवा किसी योग्य ब्राह्मण के परामर्श से दान की जाने वाली वस्तुओं को इकठ्ठा कर संकल्प के साथ उन वस्तुओं को योग्य व्यक्ति को दे देना चाहिए।

पूर्ण चंद्र ग्रहण पर लाल रंग का चंद्रमा
जब भी पूर्ण चंद्र ग्रहण की घटना होती है तो इस दौरान चंद्रमा का रंग बहुत ही सुर्ख लाल रंग का हो जाता है फिर धीरे-धीरे नारंगी रंग का हो जाता है। चंद्र ग्रहण पर चंद्रमा के रंग इस तरह का बदलाव सूर्य के प्रकाश की वजह से होता है।खुली आंखों से देख सकते हैं चंद्र ग्रहण
अब से थोड़ी देर बाद चंद्र ग्रहण शुरू होने वाला है। भारत में चंद्र ग्रहण पूर्वोत्तर भागों में सबसे पहले और पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा फिर इसके बाद देश के बाकी हिस्सों में ग्रहण दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण होने पर आप इसे खुली आंखों से नहीं देख सकते है लेकिन चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखा जा सकता है। ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जारी... न करें ये काम