Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

पद्मपुर बीजद विधायक बिजयराज सिंह बरिहा का निधन

    भुवनेश्वर. ओडिशा के पूर्व मंत्री एवं पद्मपुर से बीजद विधायक बिजयराज सिंह बरिहा का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वह 65 वर्ष...

Also Read

 


 भुवनेश्वर. ओडिशा के पूर्व मंत्री एवं पद्मपुर से बीजद विधायक बिजयराज सिंह बरिहा का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वह 65 वर्ष के थे।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि श्री बरिहा को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका ऑपरेशन हुआ था। उन्हें गुर्दे की समस्या भी थी। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बन्द कर दिया था। इलाज के दौरान कल रात उनका निधन हो गया।
सूत्रों ने कहा कि उनके पार्थिव शरीर को राज्य विधानसभा और बीजद कार्यालय ले जाया जाएगा ताकि पार्टी और राज्य विधानसभा के सदस्य दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी जा सके। इसके बाद पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थान ले जाया जायेगा।
बीजद जिलाध्यक्ष बरिहा को ओडिशा के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक माना जाता था। वह पांच बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए। वह 1990 और 1995 में जनता दल के टिकट पर दो बार और 2000, 2009 और 2019 में बीजद के टिकट पर तीन बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए। वह बीजद सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, मंत्रिपरिषद के सदस्यों और पार्टी के कई नेताओं ने बरिहा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।