Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

नगर पंचायत पाटन का राष्ट्रीय स्तर पर फिर एक बार सम्मान, प्रधानमंत्री आवास योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान

  पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़।।     नगर पंचायत पाटन को राष्ट्रीय स्तर पर फिर एक बार सम्मानित किया गया है। अब इसे प्रधानमंत्री आवास योजना के ...

Also Read

 पाटन, दुर्ग।

असल बात न्यूज़।।   

नगर पंचायत पाटन को राष्ट्रीय स्तर पर फिर एक बार सम्मानित किया गया है। अब इसे प्रधानमंत्री आवास योजना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मान दिया गया है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA), भारत सरकार के द्वारा राजकोट, गुजरात में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम 'इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव-2022' (IUHC2022) नगर पंचायत पाटन को इसके लिए सम्मानित किया गया। नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने यह सम्मान ग्रहण किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के क्षेत्र में बेहतर कार्य न करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की आलोचना होती रही है लेकिन नगर पंचायत पाटन में इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए सम्मान अर्जित किया है।नगर पंचायत पाटन का बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन के अंतर्गत चयन किया गया है और इस श्रेणी में इसे पूरे देश में तीसरा ३ स्थान प्राप्त हुआ है। इंडियन हाउसिंग अर्बन कॉन्क्लेव २०२२ राजकोट गुजरात में केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप एस पुरी, केंद्रीय राज्य मंत्री , श्री मनोज जोशी सचिव आवासन ओर शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नगर पंचायत पाटन को उक्त अवार्ड से सम्मानित किया गया। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सम्मान प्रदान करने वाले थे लेकिन  अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते वे पुरुस्कार वितरण समारोह में शामिल नहीं हो सके। हालांकि प्रधानमंत्री ने इस इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव-2022' (IUHC2022) का उद्घाटन किया और उन्होंने स्टॉल निरीक्षण किया तथा सभी अधिकारियों से मुलाकात भी की। इसके बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा।प्रधानमंत्री के जाने के बाद केंद्रीय मंत्री द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया  जिसे मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय,सब इंजीनियर श्री थानेश्वर वर्मा, सी एल टी सी श्री शैलेश मिश्रा द्वारा प्राप्त किया गया।

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप एस पुरी और आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर ने भी पुरस्कार प्राप्त शहरों और राज्यों को सम्मानित किया। शहरों को उनके प्रयासों के लिए बधाई देते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा, ये उपलब्धियां शहरी भारत के नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। 


असल बात न्यूज़

सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

 पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

...............


असल बात न्यूज़

खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता