Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

भिलाई - चरोदा को स्वच्छता में लगातार बेहतर परफॉर्मेंस अवार्ड

  00 एक से तीन लाख की आबादी वाला देश में दूसरा बेहतर सफाई वाला निकाय बना भिलाई-3 । असल बात न्यूज़।।    भिलाई - चरोदा नगर निगम ने स्वच्छ सर्व...

Also Read

 

00 एक से तीन लाख की आबादी वाला देश में दूसरा बेहतर सफाई वाला निकाय बना

भिलाई-3 ।

असल बात न्यूज़।। 

 भिलाई - चरोदा नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण  में लगातार बेहतर परफॉर्मेंस अवार्ड हासिल किया है। एक से तीन लाख की आबादी केटेगरी में भिलाई - चरोदा को इस साल भी यह अवार्ड मिला  है। इस नगर निगम की इसमें  देश में दूसरा स्थान मिला है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित  गरिमामय समारोह में महापौर निर्मल कोसरे ने इस अवार्ड को प्राप्त किया।

        स्वच्छता सर्वेक्षण 2022  में भिलाई - चरोदा नगर निगम ने बेहतर प्रदर्शन के साथ बेस्ट परफॉर्मिंग सिटी इन स्वच्छ सर्वेक्षण की केटेगरी में देश में एक से तीन लाख की आबादी वाले निकायों में दूसरा स्थान हासिल किया है। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित समारोह में देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू, केन्द्रीय नगरीय प्रशासन मंत्री हरदीप सिंह बेनी, राज्यमंत्री कमल किशोर के हाथों अवार्ड प्रदान किया गया।इस अवसर पर वहां महापौर निर्मल कोसरे के साथ  निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर,  स्वच्छता कार्य के नोडल अधिकारी अश्वनी चन्द्राकर एवं स्वच्छता दीदी सुनीति वर्मा भी उपस्थित थी।

          महापौर निर्मल कोसरे ने भिलाई-चरोदा के लगातार बेहतर परफॉर्मेंस अवार्ड जीतने वाला देश में दूसरा निकाय बनने पर क्षेत्र वासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में नगर निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता मित्र और दीदीयों के साथ प्रत्येक नागरिक का योगदान बहुमूल्य है। घर घर कचरा संकलन में पूरे 40 वार्ड की जनता की जागरुकता सराहनीय है। 


असल बात न्यूज़

सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

 पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

...............


असल बात न्यूज़

खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता