Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

मुकेश अंबानी ने तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर में किया दान, जानिए कितनी रकम चढ़ाई

  मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में डेढ़ करोड़ रुपए दान किए। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के...

Also Read

 


मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में डेढ़ करोड़ रुपए दान किए। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अगाध श्रद्धा रखते हैं। तिरुमाला के नजदीक पहाड़ी पर स्थित भगवान के वेंकटेश्वर के इस प्राचीन मंदिर में मुकेश अंबानी के साथ कई अन्य लोग भी थे। इनमें एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट और आरआईएल के अन्य अधिकारी भी थे। मंदिर के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी।

गेस्टहाउस में बिताया समय
मंदिर के अधिकारी के मुताबिक मुकेश अंबानी शुक्रवार तड़के ही मंदिर में पहुंचे थे। अधिकारी ने बताया कि अंबानी ने पूजा-अर्चना के बाद तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ए. वेंकट धर्म रेड्डी को 1.5 करोड़ रुपए का चेक सौंपा। इसके बाद तिरुमाला की पहाड़ी स्थित एक गेस्टहाउस में इन लोगों ने कुछ समय भी बिताया। 

अभिषेकम में लिया हिस्सा
अधिकारी ने बताया कि गेस्ट हाउस में कुछ समय बिताने के बाद इन लोगों ने पूजा-पाठ में भी हिस्सा लिया। मुकेश अंबानी, राधिका मर्चेंट और अन्य ने सूर्योदय के समय गर्भगृह में पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किए गए अभिषेकम में भाग लिया जो करीब एक घंटे तक चला। अधिकारी ने बताया कि अंबानी ने मंदिर में हाथियों को खाना भी खिलाया।