जम्मू कश्मीर के पुंछ में एक दर्दनाक सड़क हादसा : 11 की हुई मौत, कई घायल

 


जम्मू कश्मीर के पुंछ में आज एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है जबकि कई घायल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पास के लिए एक अस्पताल में ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं। स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए हैं और सेना भी मौके पर पहुँच गई है।
मंडी तहसीलदार शहजाद लतीफ ने जानकारी दी कि ये हादसा पुंछ के सौजियां इलाके में हुआ है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घायल हैं। मंडी के एक अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है। सेना और स्थानीय लोग मिलकर बचाव कार्य में जुटे हैं।

वहीं, सेना ने जानकारी दी है कि ये मिनी बस सौजियां से मंडी की ओर जा रही थी तभी पुंछ के आयरन ब्रिज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
 
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक कार के खाई में जा गिरी थी। इस हादसे में 8 लोगों की जान गई थी जबकि 3 लोग घायल हुए थे। इस हादसे पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुख जताया था।

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में भी छह घंटें के अंदर हुए दो सड़क हादसे के मामले सामने आए थे। दोनों ही घटनाओं में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि 2 लोग घायल हुए थे।