Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

बिलासपुर में 10 दिन के अंदर 108 इंच वर्षा, 10 साल में औसत से ज्यादा

  बिलासपुर। आषाढ़ मास इस साल खास है। जमकर वर्षा हो रही है। अभी तक रात में खूब पानी बरस रहा है। 10 दिनों के भीतर जिले में 107.59 इंच वर्षा हो...

Also Read

 


बिलासपुर। आषाढ़ मास इस साल खास है। जमकर वर्षा हो रही है। अभी तक रात में खूब पानी बरस रहा है। 10 दिनों के भीतर जिले में 107.59 इंच वर्षा हो चुकी है। जो कि विगत 10 वर्षों के औसत वर्षा से अधिक है। शहर के अलावा मस्तूरी, तखतपुर व बोदरी तहसील में अच्छी वर्षा हुई है। वहीं रतनुपर और बिल्हा में कम पानी गिरा है।

न्यायधानी समेत पूरे जिले में इन दिनों झमाझम पानी गिर रहा है। इसके कारण किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। वहीं अधिक वर्षा को लेकर मन में डर भी है।

भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में एक जून से अब तक 2732.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हो चुकी है। जबकि विगत 10 वर्षों में औसत वर्षा के रूप में 2240.4 मिलीमीटर दर्ज है। यानी इस साल बंपर पानी गिर रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी पर गौर करें तो आने वाले दिनों में अभी जबरदस्त बरसात बाकी है। वर्षा के साथ आकाशीय बिजली और मेघ गर्जना भी जारी है। इस पर मौसम विभाग नजर रखे हुए है। बता दें कि नौ जुलाई को 32 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक बिल्हा में 35 मिलीमीटर रिकार्ड दर्ज है।

आगे ऐसा रह सकता है मौसम

दिन --- असर --- चेतावनी --- वर्षा की संभावना (प्रतिशत) --- तापमान (संभावित)

10 जुलाई --- मानसून द्रोणिका सक्रिय --- अधिक --- 50 से 65 --- 30/24

11 जुलाई --- चक्रीय चक्रवात --- हल्की से मध्यम --- 70 से 75 --- 31/26

12 जुलाई --- मानसून द्रोणिका सक्रिय --- मध्यम --- 55 से 70 --- 31/25

13 जुलाई --- द्रोणिका व चक्रीय चक्रवात --- अधिक --- 60 से 78 --- 30/24

14जुलाई --- मानसून द्रोणिका सक्रिय --- तेज --- 65 से 89 --- 29/25

जगदलपुर --- 29.2 --- 22.6

जिले में वर्षा की स्थिति(आंकड़े मिलीमीटर में )

जिला/तहसीन --- वर्षा दर्ज --- एक जून से अब तक

बिलासपुर --- 32 --- 403.7

बिल्हा --- 35 --- 282.2

मस्तूरी --- 7.2 --- 369.4

तखतपुर --- 2.8 --- 334

कोटा --- 00 --- 346.2

सीपत --- 17 --- 288.2

बोदरी --- 17 --- 308

बेलगहना --- 6.3 --- 272.8

रतनपुर --- 7 --- 172.4

जिले में कुल --- 124.3 2732.9