Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

पाटन के भंसुली नाला पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल , विकास कार्य का भूमि पूजन

    उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, अशोक साहू, सभापति जप  दिनेश साहू  ने श्रीफल तोड़कर किया कार्य शुभारंभ! रानीतराई,पाटन। असल बात न्यूज़।।   पाटन विधा...

Also Read

 

 उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,अशोक साहू,सभापति जप दिनेश साहू ने श्रीफल तोड़कर किया कार्य शुभारंभ!


रानीतराई,पाटन।

असल बात न्यूज़।।

 पाटन विधानसभा के ग्राम भंसुली(के)-तेलीगुंडरा नाला में  उच्चस्तरीय पुल की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है।  सीएम भूपेश बघेल  के द्वारा इस विकास कार्य को स्वीकृत किए जाने के बाद अब इसका निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। एक संक्षिप्त समारोह में इस विकास कार्य का विधिवत पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, दिनेश साहू सभापति जप पाटन,सरपंच मनीष पटेल,सरपंच तुलसी गैंदलाल डहरिया, डा के के साहू,तेजराम सिन्हा सेक्टर प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

सभी अतिथियों ने सीएम भूपेश बघेलजी एवम् ओएसडी आशीष वर्मा का धन्यवाद एवम् आभार व्यक्त करते हुए उक्त पुल का निर्माण होने से जरवाय,केसरा, बोरेंदा, कौही,डंगनिया,सिलीडीह, सेमरा, सिलतरा, भंसुली सहित अनेकों ग्रामों को इस मार्ग का लाभ मिलेगा।साथ ही बरसात में अति बाढ़ की स्थिति में छुटकारा मिल जाएगा। रपटा पुल होने के कारण ग्रामीणों को परिशानियो का सामना करना पड़ता था। इसी पुल से पार करते हुए एक महिला की मौत भी चुकी है।

अभी वर्तमान भूपेश सरकार  ने क्षेत्रवासी ग्रामीणों एवम् किसानों की समस्याओं का निराकरण करते हुए सड़क,सिंचाई, स्वास्थ्य एवम् शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य प्रदान किए।

इस अवसर पर कमलेश साहू उपसरपंच,पूर्व जनपद गैंदलाल डहरिया, पुरन साहू,सदा राम बंजारे,रामचरण साहू,बीरेंद्र देवांगन,पदमन साहू,महेश साहू,यशवंत साहू, झम्मू सिन्हा,विनोद साहू सचिव,भानु साहू,राधेश्याम देवांगन,राधा साहू सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।