Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

इन राशियों के बच्चे माने जाते हैं बेहद भाग्यशाली, माता-पिता का नाम करते हैं रोशन

  नई दिल्ली .  ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का जिक्र किया गया है और हर राशि का कोई न कोई ग्रह स्वामी होता है। जैसे शुक्र वृषभ और तुला...

Also Read

 


नई दिल्ली .  ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का जिक्र किया गया है और हर राशि का कोई न कोई ग्रह स्वामी होता है। जैसे शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। मंगल मेष और वृश्चिक राशि के तो बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह हैं। इसी तरह हर राशि पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। आज यहां हम बात करेंगे ऐसी राशियों के बारे में जिसमें जन्मे बच्चे बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। ये अपने माता-पिता का नाम हर जगह रोशन करते हैं।

मिथुन राशि- इस राशि के जातकों पर बुध देव की विशेष कृपा रहती है। ये लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। हर काम मन लगाकर करते हैं। सफलता हासिल करने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं। इन्हें हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये लोग किसी को भी अपना मुरीद बना देते हैं। इस राशि के बच्चे पढ़ने-लिखने में काफी अच्छे होते हैं। अपने माता-पिता का नाम खूब रोशन करते हैं।

कन्या राशि- इस राशि के लोग तेज बुद्धि के होते हैं। मेहनत करके किसी भी काम में सफलता हासिल कर सकते हैं। इस राशि के बच्चों की बात करें तो वो शिक्षा के क्षेत्र में खूब नाम कमाते हैं। अपनी कक्षा में सबसे होशियार बच्चों में इनका नाम गिना जाता है। क्योंकि इन पर बुद्धि के देवता बुध की विशेष कृपा रहती है। इनहें लाइफ में सभी भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

वृश्चिक राशि- इस राशि के बच्चों को लगभग हर विषय की अच्छी जानकारी होती है। ये कर्मठ और मेहनती होते हैं। किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करते हैं। सफलता इनके बेहद ही कम उम्र में कदम चूम लेती है। ये अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। इन पर मंगल देव की विशेष कृपा रहती है।