Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

मध्य प्रदेश के खिलाफ खिताबी मुकाबले में मुंबई टॉस जीत, पृथ्वी शॉ 47 रन बनाकर हुए आउट

   नई दिल्ली . 41 बार के चैंपियन मुम्बई ने पहले खिताब की तलाश में लगे मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबा...

Also Read

 


 नई दिल्ली.41 बार के चैंपियन मुम्बई ने पहले खिताब की तलाश में लगे मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आदित्य श्रीवास्तव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश की टीम खिताबी मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने पहले दिन लंच ब्रेक तक एक विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। 

मुंबई बनाम मध्यप्रदेश फाइनल- पहला दिन (पहला सेशन)

मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने पहले दिन लंच तक एक विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं। लंच के समय यशस्वी जायसवाल (43)  और अरमान (14) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई को पृथ्वी शॉ के रूप में एकमात्र झटका लगा है। 

मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ 79 गेंद में 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें अनुभव अग्रवाल ने बोल्ड आउट करके मध्यप्रदेश को पहली सफलता दिलाई। जायसवाल और शॉ के बीच पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी हुई। 

मुंबई ने 19 ओवर में बिना विकेट खोए 65 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल 32-32 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 114 गेंदों में 65 रन की साझेदारी हो चुकी है। मध्यप्रदेश के गेंदबाजों ने किफायदी गेंदबाजी की है। लेकिन अभी तक विकेट लेने में नाकामयाब रहे। 

मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ फाइनल में काफी धीमी पारी खेल रहे हैं। आमतौर पर अपनी तेजतर्रार शुरुआत के लिए फेमस शॉ ने 45 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाए हैं। वहीं उनके जोड़ीदार जायसवाल ने 54 गेंदों में 32 रन बना लिए हैं। 

मुंबई के सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल और कप्तान पृथ्वी शॉ ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई है। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में बिना विकेट खोए 37 रन बना लिए हैं। 

पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे हैं। जायसवाल काफी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ सेमीफाइनल की दोनों पारियों में शतकीय पारी खेली थी। 

फाइनल में टॉस के बाद दोनों कप्तान के बयान

पृथ्वी शॉ (मुंबई कप्तान)- हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह एक अच्छा विकेट लगता है और मैंने यहां लाल गेंद वाली क्रिकेट खेली है, डेढ़ घंटे की बात है, फिर बल्लेबाजी करना बेहतर होगा। हम क्वार्टर और सेमीफाइनल वाली टीम के साथ ही खेलने उतरे हैं। हर कोई अच्छा काम कर रहा है, युवा भी अच्छा कर रहे हैं। रन बनाना और विकेट लेना। 5-6 साल पहले मैं गुजरात के खिलाफ फाइनल खेल रहा था, फाइनल में मुंबई की कप्तानी करना बहुत अच्छा और गर्व की बात है।
 

आदित्य श्रीवास्तव (मध्यप्रदेश कप्तान) - हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। यह पांच दिन का खेल है और हम उन्हें सस्ते में आउट करने की कोशिश करेंगे। इमोशन जरूर ज्यादा है, लेकिन काम अभी पूरा नहीं हुआ है। टीम में एक बदलाव है। यह काफी संतुलित टीम है। हम एक टीम के रूप में काफी अच्छा कर रहे हैं और आश्वस्त हैं।

मुंबई बनाम मध्यप्रदेश फाइनल प्लेइंग इलेवन

मुंबई : पृथ्वी शॉ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अरमान जाफर, सुवेद पारकर, सरफराज खान, हार्दिक तमोर (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी

मध्य प्रदेश : यश दुबे, हिमांशु मंत्री (विकेटकीपर), शुभम एस शर्मा, रजत पाटीदार, आदित्य श्रीवास्तव (कप्तान), अक्षत रघुवंशी, पार्थ साहनी, सारांश जैन, कुमार कार्तिकेय, अनुभव अग्रवाल, गौरव यादव,