Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

स्थानीय बाजारों में पहुंच रही सामुदायिक बाड़ी की सब्जियां’

  कलेक्टर ने पिपरिया गौठान में आजीविका गतिविधियों तथा सामुदायिक बाड़ी का किया अवलोकन’ ’स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित सुव्यवस्थित ...

Also Read

 कलेक्टर ने पिपरिया गौठान में आजीविका गतिविधियों तथा सामुदायिक बाड़ी का किया अवलोकन’

’स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित सुव्यवस्थित नाश्ता तथा जूस सेंटर, कलेक्टर ने स्वयं गन्नारस पीकर किया उत्साहवर्धन’

कोरिया ।

असल बात न्यूज़।।

सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित सुव्यवस्थित नाश्ता तथा जूस सेंटर, कलेक्टर ने स्वयं गन्नारस पीकर किया उत्साहवर्धन’

कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने रविवार को जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत के साथ विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के पिपरिया गौठान पहुँचकर गौठान आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने गौठान में 18 लाख रुपए से अधिक के वर्मी कम्पोस्ट विक्रय पर खुश होकर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए, आगे भी इसी प्रकार कार्य करने प्रेरित किया। वर्तमान में वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण का कार्य कर रहीं विद्या स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सीता ने बताया कि समूह की 10 महिलाओं द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है, वर्मी खाद के विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग महिलाओं द्वारा स्वरोजगार, घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किया गया है। वहीं समूह की सदस्य मानकुंवर ने कलेक्टर को बताया कि मैंने प्राप्त राशि का उपयोग कृषि कार्य मे किया है।
कलेक्टर श्री शर्मा ने गौठान में मुर्गी पालन का कार्य कर रहीं रौशनी स्व सहायता समूह की महिलाओं से गतिविधि पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने गौठान में सामुदायिक बाड़ी का अवलोकन किया, महिलाओं ने बताया कि अभी यहां बैगन, मिर्ची, लालभाजी आदि लगाए गए हैं तथा स्थानीय बाजारों में विक्रय हेतु भेजा जा रहा है।

’स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित नाश्ता तथा जूस सेंटर देख खुश हुए कलेक्टर, स्वयं गन्नारस पीकर किया प्रोत्साहित’
कलेक्टर श्री शर्मा ने वर्मी कम्पोस्ट विक्रय से प्राप्त राशि के उपयोग के विषय मे जब महिलाओं से पूछा तो दुर्गा स्व सहायता समूह की आशा ने बताया कि प्राप्त राशि से गौठान में नवीन गतिविधि के रूप में नाश्ता सेंटर की शुरुआत की है तथा रोशनी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जूस सेंटर संचालित किया जा रहा है। महिलाओं की इस सोच से कलेक्टर ने खुश होकर अवलोकन किया तथा स्वयं गन्ना रस पीकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।