Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

भिलाई श्रमिकों का शहर, श्रमिकों का सम्मान, हम सबका सम्मान -सांसद विजय बघेल

  भिलाई। असल बात न्यूज़।।  सांसद विजय बघेल ने कहा है कि औद्योगिक क्षेत्र भिलाई, घर और मेहनत से कड़ी परिश्रम कर  समाज को मजबूत, जागरूक बनाने ...

Also Read

 भिलाई।

असल बात न्यूज़।। 

सांसद विजय बघेल ने कहा है कि औद्योगिक क्षेत्र भिलाई, घर और मेहनत से कड़ी परिश्रम कर  समाज को मजबूत, जागरूक बनाने वाले श्रमिकों का शहर है। वह भी श्रमिक रहे हैं। सेवानिवृत्त श्रमिक भाइयों का सम्मान हो रहा है तो लग रहा है कि हम सब का सम्मान हो रहा है। 

सांसद विजय बघेल ने स्मृति नगर भिलाई में स्मृति नगर गृह निर्माण सहकारी समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रम रत्न सम्मान समारोह में बोलते हुए उक्ताशय की बातें कहीं। स्थानीय वंदे मातरम उद्यान में मजदूर दिवस 1 मई के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अपने जीवन काल में श्रमिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वीरों का सम्मान किया गय। यह सम्मान पाकर वृद्धों के आंखों में आंसू छलक आए। उन्होंने कहा कि नौकरी के दौरान भी उन्हें उसका का सम्मान नहीं मिला। संस्था के अध्यक्ष राजीव चौबे ने कहा कि देश के अलग-अलग स्थानों से जाकर बसे श्रमिकों ने भिलाई इस्पात संयंत्र को नया आकार और मजबूती प्रदान की। भिलाई को विकसित, समृद्ध बनाने में इनका योगदान रहा है उसी के लिए मजदूर दिवस के अवसर पर इनका सम्मान किया जा रहा है। 

कार्यक्रम में स्मृति नगर निवासी 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले   58 श्रमिकों का श्रम रत्न से सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष वाई एल नरसिमहम तथा संचालक मंडल के सदस्य वी वी पिल्लई,संदीप चौधरी, संदीप रामटेके, राजेंद्र सिंह कलसी, सुरेंद्र सिंह, श्रीमती लक्ष्मी, श्री चटर्जी, सुश्री आरती अरोरा तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र दुबे ने किया।