नई दिल्ली, छत्तीसगढ़।
असल बात न्यूज़।।
देश के विभिन्न स्थानों पर पिछले 2 दिनों से कोरोना के नए मामले काफी तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं। कोरोना के मामले बढ़ने से मन में सिहरन पैदा होती महसूस होती है। पिछले 24 घंटे में 2,183 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 2 दिन पहले तक 24 घंटों के दौरान corona के जितने संक्रमित मिल रहे थे, उसकी तुलना में यह संख्या दो गुना है। हालांकि recovery rate अभी भी 99% के आसपास है, लेकिन कोई नहीं चाहता कि कोरोना का संक्रमण फिर से फैलने लगे।
- पिछले सप्ताह तक देश भर से जो आंकड़े मिल रहे थे उसके अनुसार 24 घंटे के दौरान कोरोना के नए संक्रमित मिलने की संख्या औसतन एक हजार के आसपास सिमटी हुई थी।इस बीच राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान पूरे देश में जोर शोर से चल रहा है।इसके तहत अब तक 186.54 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। देश में एक्टिव केसेस की संख्या अभी 11हजार 542 के आसपास बनी हुई है। पहली बात तो इससे यह समझ आती है कि कोरोना के संक्रमण का फैलाव नियंत्रित जरूर हुआ है लेकिन इसके नए संक्रमितो के मिलने के मामले खत्म नहीं हुए हैं। नए मामले सामने आने बंद नहीं होने के बावजूद, लोगों को संतोष इसी बात से था कि संक्रमण का फैलाव बढ़ नहीं रहा हैं लेकिन अभी जो आंकड़े आए हैं उससे लग रहा है कि ये आंकड़े फिर से बढने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में जो नए संक्रमित मिले हैं उससे लगने लगा है कि कोरोना का संक्रमण फिर से तेज गति से फैलना शुरू हो रहा है।
अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 186.54 करोड़ (1,86,54,94,355) से अधिक हो गया है। यह 2,27,52,392 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 2.43 करोड़ (2,43,55,282) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID -19 एहतियाती खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हो गया है। अब तक 1,62,532 लोगों को एहतियाती खुराकें दी जा चुकी हैं।
भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में 11,542 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.03% हैं ।
भारत की रिकवरी रेट 98.76% है। पिछले 24 घंटों में 1,985 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों ( महामारी की शुरुआत के बाद से ) की संचयी संख्या अब 4,25,10,773 है।
पिछले 24 घंटे में 2,183 नए मामले सामने आए ।
![]() |
पिछले 24 घंटों में कुल 2,61,440 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 83.21 करोड़ (83,21,04,846) संचयी परीक्षण किए हैं।
देश में वर्तमान में साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.32% है और दैनिक सकारात्मकता दर भी 0.83% बताई गई है।