Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के लिए एयर कूरियर सेवाओं को निलंबित नहीं

  नई दिल्ली। असल बात न्यूज़।। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के लिए एयर कूरियर की सेवाएं नियमित तौर पर जारी रहेंगी।इस को निलंबित नहीं क...

Also Read

 

नई दिल्ली।
असल बात न्यूज़।।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के लिए एयर कूरियर की सेवाएं नियमित तौर पर जारी रहेंगी।इस को निलंबित नहीं किया गया है।यह सेवाएं जुलाई, 2010 से चल रही हैं। एयर इंडिया के निजीकरण के परिणामस्वरूप इसके संचालन में थोड़ा व्यवधान जरूर पैदा हुआ है।

सीमा सुरक्षा बल द्वारा निविदाओं को अंतिम रूप देने में देरी के चलते भी अड़चन आई है। गृह मंत्रालय (एमएचए) पहले ही एयर इंडिया द्वारा सेवाओं को जारी रखने के लिए मंजूरी दे चुका है। टेंडर को भी अंतिम रूप दे दिया गया है और आदेश जारी किए जा रहे हैं।

हवाई यात्रा की देय राशि का भुगतान भी  नियमानुसार किया जाएगा।