Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

अमलेश्वर बना नगर पंचायत

  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग की पूरी रायपुर,दुर्ग। असल बात न्यूज़।।  दुर्ग जिले को एक और नगर पंचायत मिल ग...

Also Read

 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग की पूरी

रायपुर,दुर्ग।

असल बात न्यूज़।। 

दुर्ग जिले को एक और नगर पंचायत मिल गया है। राज्य सरकार ने दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में स्थित अमलेश्वर को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया है। पंचायत का दर्जा मिल जाने के बाद सुहाग तौर पर इस क्षेत्र में विकास कार्यों में काफी तेजी आने की उम्मीद की जा रही है। राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले की सीमा पर स्थित इस गांव में रायपुर शहर से सटे होने के बाद से आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। 

अमलेश्वर गांव वैसे तो दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक में आता है लेकिन यहां देखा जाए तो रायपुर शहर से अधिक नजदीक है। रायपुर शहर से नजदीक होने  की वजह से राजधानी रायपुर के विकास के साथ इस क्षेत्र में भी आबादी  तेजी से बढ़ती जा रही है। यहां पिछले वर्षों के दौरान जमीन की खरीदी बिक्री भी काफी तेज गति से हुई है और लोग यहां अधिक संख्या में बसना पसंद कर रहे हैं। पिछले वर्षों के दौरान यहां ढेर सारी नई कालोनियां में विकसित हुई है। राज्य सरकार के द्वारा अभी नई तहसीलें, नई पंचायत और नगरपालिका क्षेत्र बनाने पर भी काम किया गया है। माना जा रहा है कि इसी कड़ी में अमलेश्वर को भी नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है। यह भी उल्लेखनीय है कि यह गांव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

दुर्ग जिले की ग्राम पंचायत अमलेश्वर को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा कर दिया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित हो गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत अमलेश्वर की सीमाएं ही नगर पंचायत अमलेश्वर की सीमाएं होंगी।