Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

श्रीमती यशोदा वर्मा खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी

  रायपुर,राजनांदगांव । असल बात न्यूज़।।   कांग्रेस ने श्रीमती यशोदा वर्मा को खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की...

Also Read

 

रायपुर,राजनांदगांव ।

असल बात न्यूज़।।  

कांग्रेस ने श्रीमती यशोदा वर्मा को खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी की अनुशंसा सहमति के बाद पार्टी ने खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। या तो सबको मालूम है कि इस चुनाव के लिए दोनों मुख्य राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा में टिकट की दावेदारी के लिए लंबी लाइन लगी रही है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि कांग्रेस इस बार इस सीट से किसी महिला को चुनाव मैदान में  उतरना  चाहती है और अंततः श्रीमती यशोदा वर्मा को टिकट मिल गई।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती यशोदा वर्मा राजनीति के साथ सामाजिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रही हैं। वे जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगव की उपाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ की अध्यक्ष तथा जिला पंचायत राजनंदगांव की सदस्य हैं। अधिवक्ता संघ खैरागढ़ की सचिव श्रीमती वर्मा पंच भी रही हैं।

,


खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिये चुनाव संचालन समिति गठित

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया। चुनाव संचालन समिति में मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री कवासी लखमा, राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम कोठारी को जिम्मेदारी दी गई।