Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

धोखाधड़ी कर सीआईएसफ में दूसरे की जगह 11 महीने ड्यूटी की, दोनों आरोपी गिरफ्तार

  ▪️ सीआईएसएफ आरटीसी उतई में धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार ▪️ आरोपी ने एक अन्य कर्मचारी के साथ मिलकर विरूपण कर उनके स्थान पर 11 माह किया था...

Also Read

 

▪️ सीआईएसएफ आरटीसी उतई में धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार

▪️ आरोपी ने एक अन्य कर्मचारी के साथ मिलकर विरूपण कर उनके स्थान पर 11 माह किया था ड्युटी

▪️ घटना के बाद से लगातार फरार था आरोपी

भिलाई।

असल बात न्यूज़।। 

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एक आरोपी दूसरे की जगह नौकरी करता रहा। उसने लगभग 11 महीने तक इस तरह नौकरी की है और बाकायदा वेतन भी प्राप्त किया। मामले का भंडाफोड़ हुआ तो आरोपी फरार हो गया। लगभग 4 महीने बाद आरोपी को पकड़ने में पुलिस ने अब सफलता प्राप्त की है। 

सीआईएसएफ के द्वारा 9 महीने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि आरोपी रमेश यादव के स्थान पर आरोपी शशि कुमार यादव रूप बदल कर नौकरी कर धोखाधड़ी कर रहा है। रिपोर्ट पर थाना उतई में अप0क्र0 508/2021 धारा 420,34 भा0द0वि0 के तहत अपराध कायम किया गया।विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन तथा घटना स्थल के निरीक्षण के आधार पर आरोपी रमेश कुमार यादव पिता कैलाश यादव उम्र 35 साल पता0 शक्करपुर थाना नोनहरा तह0 मुहदाबाद जिला गाजीपुर उ0प्र0 को उसी दौरान गिरफ्तार किया कर लिया गया। प्रकरण का अन्य आरोपी शशि कुमार यादव पिता जंगबहादूर यादव उम्र 28 साल साकिन पखनपुरा थाना भंवर कोल जिला गाजीपुर उ0प्र0 घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी 17 फरवरी.2021 से 29 सितंबर.2021 तक धोखाधड़ी कर ड्युटी करता रहा।

           श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग श्री बी.एन. मीणा के दिशा निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अनंत साहू के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में  मामले में कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

            बताया जाता है कि  आरोपी शशि कुमार यादव घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी के डर से लगातार पुलिस से लुक छिप रहा तभी आरोपी के उतई के आसपास होने की सूचना मिली और उसकी गिरफ्तारी की गई है। 

                उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, उप निरीक्षक के.एल. गौर, आर0 सुरेन्द्र सिंह चैहान, आर0 आकाश तिवारी, आर0 महेश देवांगन, आर0 योगेश साहू का  योगदान रहा हैं।