Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

भिलाई में श्री राम जन्मोत्सव समिति के बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता जुड़ गए कांग्रेस के साथ

  भिलाई। असल बात न्यूज़।।  श्री राम जन्मोत्सव समिति भिलाई से जुड़े बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेश का साथ पकड़ लिया है।इन युवा...

Also Read

 भिलाई।

असल बात न्यूज़।। 

श्री राम जन्मोत्सव समिति भिलाई से जुड़े बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेश का साथ पकड़ लिया है।इन युवाओं ने भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की उपस्थिति में कांग्रेश के प्रति विश्वास जाहिर किया है तथा कांग्रेस के साथ जुड़ने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले में अभी स्थानीय निकाय के चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी सफलता हासिल की है जिसके बाद यहां युवाओं का कांग्रेस के प्रति आकर्षण और  विश्वास बढ़ता जा रहा है।इन जिन युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है उसमें बड़ी संख्या में खुर्सीपार क्षेत्र के युवा कार्यकर्ता शामिल है। भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव और भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने सभी युवा कार्यकर्ताओं को गमछा पहनाकर कांग्रेसी सदस्यता दिलाई। उल्लेखनीय है कि खुर्सीपार क्षेत्र, भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र का बड़ा संवेदनशील इलाका है और यहां राजनीतिक तौर पर कब्जा करने के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में लगातार होड़ मची हुई है। 

राजनीतिक गलियारे में इस नई घटना के बाद इसका आकलन किया जा रहा है कि राम जन्मोत्सव समिति के इतनी बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में प्रवेश कर लेने से किसको राजनीतिक तौर पर क्या नगर और कया नुकसान होने जा रहा है।